'पाकिस्तान को नरेंद्र मोदी जैसे नेता की जरूरत', हिन्दू होने और चुनाव जीतने पर क्या बोलीं सवीरा प्रकाश?

पाकिस्तान में अगले साल 8 फरवरी को आम चुनाव होना है। इस चुनाव में पहली बार एक हिंदू महिला ने भी खैबर-पख्तूनख्वा की एक सीट से नामांकन दाखिल किया है। इस प्रत्याशी का नाम सवीरा प्रकाश है। सवीरा प्रकाश के पिता पिता ओमप्रकाश बिलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सदस्य रह चुके हैं।

आजतक न्यूज चैनल से हुई खास बात-चीत के दौरान सवीरा ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों, पाकिस्तान की बदहाली, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति, हिंदू मंदिरों पर हमले जैसे कई मुद्दों पर खुलकर बात की है।

saveera prakash on modi

पहली बार कोई हिन्दू महिला उम्मीदवार
आपको बता दें कि पाकिस्तान के 76 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई हिन्दू महिला चुनावी मैदान में उतरी है। सवीरा प्रकाश ने कहा कि एक अल्पसंख्यक होने के बावजूद उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

25 साल की सवीरा ने कहा कि लोग यह नहीं देख रहे कि वह लड़की हैं या अल्पसंख्यक हैं। वो उन्हें पश्तून बेटी मान रहे हैं। उन्हें वहां के लोगों द्वारा 'डॉटर ऑफ बुनेर' का टाइटल दे दिया है, जो उनके लिए सम्मान की बात है। सवीरा ने कहा कि उन्हें ख़ुद विश्वास नहीं हो रहा कि मुझे इतना प्यार मिल रहा है।

सवीरा ने कहा कि उनके पिता राजनीति से जुड़े रहे हैं। ऐसे में उनके किए गए अच्छे कामों का फल भी उन्हें मिल रहा है। सवीरा कहती है कि वो एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं, और चुनाव जीतने के बाद वे अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर काम करेंगी।

पीएम मोदी के बारे में सवाल पूछे जाने पर सवीरा प्रकाश ने कहा कि पाकिस्तान आर्थिक और राजनीतिक तौर पर कमजोर साबित हुआ है। हमें मोदी जैसे नेता की जरूरत है देश में राजनीतिक स्थिरता दे सके। जिनकी उपस्थिति से देश शक्तिशाली महसूस करे। सवीरा प्रकाश ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री एक बहुत मजबूत नेता हैं और वो अपने लिए फैसलों पर डटकर खड़े रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+