अमरिंदर सिंह से दोस्ती, रोमांस और रिश्ते पर खुलकर बोलीं पाकिस्तानी पत्रकार, ISI से संबंध का खुलासा

पाकिस्तान की वरिष्ठ पत्रकार अरूसा आलम ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और आईएसआई से रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।

लाहौर, अक्टूबर 27: पंजाब के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पाकिस्तान की वरिष्ठ पत्रकार अरूसा आलम के बीच के रिश्ते कैसे हैं? भारत में दोनों के रिश्ते पर क्या कहा जाता है और अरूसा आलम पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को लेकर क्या सोचती हैं, इन सब तमाम बातों को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार ने खुलकर अपनी बातों को रखा है और अमरिंदर सिंह से अपने रिश्ते का खुलासा किया है। पाकिस्तान की पत्रकार ने कहा कि, भारत में उन दोनों के रिश्ते पर घटिया राजनीति की जा रही है और भारत की किसी भी एजेंसी चाहे तो उनके और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के साथ रिश्ते की जांच कर सकती है।

किसी भी जांच के लिए तैयार

किसी भी जांच के लिए तैयार

पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम ने मंगलवार को कहा कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ अपने कथित संबंधों के लिए भारतीय एजेंसियों द्वारा किसी भी जांच में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने खिलाफ आरोपों को "अपमानजनक और पूरी तरह से निराशाजनक" बताया। आपको बता दें कि, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अरूसा आलम के बीच 'रिश्ते' को लेकर विवाद तब शुरू हुआ है, जब पंजाब के मौजूदा उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पिछले हफ्ते कहा था कि, अरूसा आलम का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ कैसे संबंध हैं, इसका पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। जिसके बाद पाकिस्तानी पत्रकार ने कैप्टन के साथ अपने रिश्ते पर भारतीय न्यूज एजेंसी पीटीआई से खुलकर बात की।

अमरिंदर सिंह से कैसे हैं रिश्ते?

अमरिंदर सिंह से कैसे हैं रिश्ते?

क्या अरूसा आलम और अमरिंदर सिंह का लव-अफेयर चल रहा था, इस सवाल पर जवाब देते हुए पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि, ''नहीं, अमरिंदर सिंह के साथ उनका अफेयर नहीं था, बल्कि उन दोनों के बीच आत्मीय संबंध था''। पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि, ''हम साथी रहे हैं। जब मैं उनसे पहली बार मिली थी, उस वक्त मैं 56 साल की थी और वह 66 के आसपास थे। इतनी उम्र में आप प्रेमियों की तलाश में नहीं होते हैं। हम दोस्त, साथी और आत्मा से जुड़े साथी थे''।

रोमांस पर क्या बोलीं पाकिस्तानी पत्रकार?

रोमांस पर क्या बोलीं पाकिस्तानी पत्रकार?

पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ अपने रिश्ते के हर पहलू पर बात कर तमाम विवादों को खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि, ''हम जीवन के ऐसे मोड़ पर मिले, जहां प्रेम संबंध और रोमांस मायने नहीं रखते। हम आत्मीय और अच्छे पारिवारिक मित्र रहे हैं। मैं उनकी मां, उनके परिवार और उनकी बहनों से मिला हूं''। आपको बता दें कि, पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एक ताजा बयान में धर्म का हवाला देते हुए कहा है कि, सिख धर्म में "प्रेम संबंधों" की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि, ''गुरबानी में भी किसी दूसरी महिला के साथ रहना गलत माना जाता है। अरूसा आलम के मुद्दे को लेकर कैप्टन और मैं अमेरिका में भी लड़े थे।''

कैप्टन ने रंधावा से पूछा सवाल

कैप्टन ने रंधावा से पूछा सवाल

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर व्यक्तिगत हमले करने शुरू किए तो कैप्टन ने ट्वीट कर उसका जवाब दिया। कैप्टन ने कहा कि, ''रंधावा, आप मेरे कैबिनेट में मंत्री पद पर काफी वक्त तक रहे, लेकिन आपने अरूसा आलम को लेकर कभी भी कोई सवाल नहीं उठाया या फिर कोई शिकायत की। वो भारत पिछले 16 सालों से आ रही हैं और वो भी भारत सरकार की इजाजत से। और क्या आप यह कहना चाहते हैं कि, इस दौरान केन्द्र में सरकार में रही यूपीए और एनडीए, दोनों की सरकारों ने अरूसा आलम के आईएसआई से रिश्ते को नजरअंदाज कर दिया?

भारत में एंट्री पर बोलीं अरूसा आलम

भारत में एंट्री पर बोलीं अरूसा आलम

वहीं, पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम ने भी भारत की यात्रा पर उठते सवालों पर जवाब दिया है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा कि, "मैं भारत की केंद्रीय एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं, अगर वे इस मुद्दे पर कोई जांच शुरू कर रहे हैं। भारत मेरे खिलाफ निराधार प्रचार की जांच के लिए तीसरे देश के जांचकर्ताओं को भी शामिल कर सकता है।" उन्होंने कहा कि, ''पहले कुछ कारणों से मुझे भारतीय वीजा देने से इनकार कर दिया गया था, और भारत सरकार ने इस तरह की जांच भी की थी, लेकिन बाद में मुझे वीजा जारी किया गया था''। उन्होंने कहा कि, ''वह आखिरी बार नवंबर में भारत आई थी, और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अभी भी उसके अच्छे हैं। 67 वर्षीय पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि, "इस विवाद के बावजूद कैप्टन साहब अभी भी मेरे अच्छे दोस्त हैं।"

सिद्धू पर भड़कीं पाकिस्तानी पत्रकार

सिद्धू पर भड़कीं पाकिस्तानी पत्रकार

67 साल की पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम ने कहा कि, ''मेरे खिलाफ अपमानजनक और निराशाजनक आरोप लगाए गये हैं। उन्होंने कहा कि, ''आईएसआई के साथ मेरे संबंध जोड़ने का विचार नवजोत सिंह सिद्धू को मेरे विचार से शायद उनके रणनीतिकार मोहम्मद मुस्तफा का होगा। शायद उन्होंने ही सिद्धू को ये सलाह दी होगी कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने में बुरी तरह से नाकामयाब रहने के बाद वह आईएसआई वाली बातों को हवा दें, क्योंकि आईएसआई वाली बातें भारत में काफी पसंद की जाती हैं''। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ''रंधावा मेरे और आईएसआई संबंधों की जांच करना चाहते हैं, लेकिन रंधावा का अधिकार क्षेत्र कहां तक है, क्या रंधावा को इसका पता नहीं है? लेकिन इसके बाद भी अगर वो जांच करना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+