पिछले 5 साल में अब तक 159 भारतीयों ने ली पाकिस्तान की नागरिकता, जानिए क्या था कारण
रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में 55, 2018 में 43, 2020 और 2021 में 27 और 2022 में 18 भारतीयों को पाकिस्तानी नागरिकता दी गई थी।

Image: Oneindia
पाकिस्तान ने बीते पांच साल में 214 विदेशियों को पाकिस्तनी नागिरकता प्रदान की है। दिलचस्प बात ये है कि इनमें से 159 भारतीय थे। रिपोर्टों में कहा गया है कि गृह मंत्रालय ने विवाह और पारिवारिक संबंधों सहित विभिन्न कारणों से इन लोगों को नागरिकता प्रदान की है। आधिकारिक दस्तावेजों से पता चला है कि भारत के अलावा अन्य देशों के 55 नागरिकों को भी पाकिस्तानी नागरिकता दी गई है।
2019 का आंकड़ा सबसे ज्यादा
द डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में 55, 2018 में 43, 2020 और 2021 में 27 और 2022 में 18 भारतीयों को पाकिस्तानी नागरिकता दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक संबंधित मंत्रालय के पास अभी भी हजारों आवेदन मंजूरी के लिए लंबित हैं। अधिकारियों ने कहा कि विवाह, पारिवारिक संबंध, पेशे या लंबे समय से पाकिस्तान में रहने के कारण इन विदेशी लोगों को नागरिकता दी गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारियों ने पिछले 5 सालों में 11 अफगानी नागरिकों को पाकिस्तानी नागिरकता प्रदान की है। 2022 में 4, 2021 में 1, 2020 में 3, 2019 में 2 और 2018 में 1 अफगानी नागरिक को नागरिकता दी गई। इसके अलावा बीते 5 सालों में 3 चीनी नागरिकों को भी पाकिस्तानी नागरिकता दी गई है। इतना ही नहीं, पिछले 5 सालों में 4 ब्रिटिश, 4 बांग्लादेशी, 3 अमेरिकी, 2 कनाडाई, 1 इतावली, 1 स्विस नागरिक को पाकिस्तानी नागरिकता दी गई। इसी अवधि में बर्मा, फिलीपींस, माल्दोवा, किर्गिस्तान, नेपाल आदि के 20 से अधिक नागरिक को पाकिस्तानी राष्ट्रीयता मिली है।
आपको बता दें पिछले साल RTI एक्टिविस्ट जीशान हैदर ने केंद्रीय गृह मंत्रालय में एक RTI लगाई गई थी, जिसमें उन्होंने पहुंचा था 2015 से फरवरी 2020 तक दुनियाभर के विभिन्न देशों के कितने नागरिकों ने भारत की नागरिकता ली है। इस पर गृह मंत्रालय के विदेश विभाग ने जानकारी देते हुए बताया था कि 6 साल में 56 देशों के 19,034 नागरिकों ने भारत की नागरिकता ली। इनमें सबसे अधिक पाकिस्तान के 2838 नागरिक रहे।












Click it and Unblock the Notifications