दुर्घटनावश मिसाइल फायरिंग पर पाकिस्तान ने की सयुंक्त जांच की मांग, पूछे कई सवाल

इस्लामाबाद, 12 मार्च: भारत ने शुक्रवार को कहा कि दो दिन पहले पाकिस्तान में गिरी मिसाइल तकनीकी खराबी के कारण नियमित रखरखाव के दौरान दुर्घटनावश चल गई थी। रक्षा मंत्रालय ने घटना की जांच के लिए 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' का भी आदेश दिया है। लेकिन पाकिस्तान इस मामले को लंबा खींचने के मूड में दिख रहा है। भारत द्वारा खेद जताए जाने के बाद अब पाकिस्तान ने इस घटना की संयुक्त जांच की मांग भी की है।

Pakistan govt seeks joint probe after India misfires missile

पाकिस्तान ने बीते शुक्रवार को भारत के दूतावास प्रभारी को तलब कर एक भारतीय मिसाइल द्वारा उसके हवाई क्षेत्र का कथित रूप से बिना उकसावे के उल्लंघन करने पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि इस तरह की 'गैर-जिम्मेदाराना घटनाएं' भारत की 'हवाई सुरक्षा के प्रति उपेक्षा' को दर्शाती हैं। जिसके बाद भारत ने शुक्रवार को कहा कि दो दिन पहले पाकिस्तान में गिरी मिसाइल तकनीकी खराबी के कारण नियमित रखरखाव के दौरान दुर्घटनावश चल गई थी।

पाकिस्तान ने इस मिसाइल लॉन्चिंग को लेकर भारत के कई सवाल पूछे हैं। पाकिस्तान ने कहा कि दोनों देश परमाणु ताकत से लैस हैं, ऐसे में अगर हमने आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई की होती तो क्या होता। पाकिस्तान की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि, हमने भारतीय प्रेस सूचना ब्यूरो के रक्षा विंग द्वारा 9 मार्च 2022 को भारतीय मूल की मिसाइल की 'आकस्मिक फायरिंग' खेद व्यक्त करते हुए प्रेस वक्तव्य पर ध्यान दिया है। उन्होंने फायरिंग का कारण "तकनीकी खराबी" बताया है और आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।

पाकिस्तान ने कहा कि, घटना की गंभीर प्रकृति आकस्मिक या अनधिकृत प्रक्षेपण के सुरक्षा प्रोटोकॉल और तकनीकी सुरक्षा उपायों के बारे में कई बुनियादी सवाल उठाती है। पाकिस्तान ने जोर देकर कहा कि "इस तरह के एक गंभीर मामले को सरलीकृत स्पष्टीकरण के साथ संबोधित नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान ने कहा कि भारत को एक्सीडेंटल मिसाइल लॉन्चिंग और इस घटना की विशेष परिस्थितियों को रोकने के लिए उपायों और प्रक्रियाओं की व्याख्या करनी चाहिए।

पाकिस्तान ने यह भी पूछा कि भारत को गलती से प्रक्षेपित मिसाइल के उड़ान पथ या प्रक्षेपवक्र की व्याख्या करने की भी आवश्यकता है। उसने कहा कि यह मिसाइल अंत समय में कैसे मुड़ी और पाकिस्तान में प्रवेश किया? क्या मिसाइल सेल्फ डिस्ट्रक्ट मैकेनिज्म से लैस थी? पाकिस्तान ने यह भी दावा किया कि अगर ऐसा है तो मिसाइल नष्ट क्यों नहीं हुई। पाकिस्तान ने पूछा कि, अगर दुर्घटनावश मिसाइल लॉन्च हुई थी तो भारत ने तुरंत उसे क्यों नहीं बताया?

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पूछा कि, भारत ने पाकिस्तान की तरफ से इसकी जानकारी सार्वजनिक करने के बाद क्यों बोला। पाकिस्तान ने ये भी कहा है कि जिस तरह यह घटना हुई उससे भारत को एक्सप्लेन करना चाहिए कि मिसाइल आर्म्ड फोर्स हैंडल कर रही थी या फिर कोई और एलिमेंट। पाकिस्तान ने कहा कि इंटरनल कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी से कुछ नहीं होगा और इसकी संयुक्त जांच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+