फिर इमरान खान की आंख का तारा बने नवजोत सिंह सिद्धू, पाकिस्तान ने इस खास लिस्ट में किया शामिल

पाकिस्तान ऐसे समय में करतारपुर कॉरिडोर मामले में सिद्धू की भूमिका को उजागर कर रहा है, जब भारत सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने का फैसला किया है।

इस्लामाबाद, नवंबर 17: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान में एक बार फिर से जमकर तारीफ हो रही है और इमरान खान सरकार ने एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्धू की जमकर प्रशंसा की है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर को एक बार फिर से सिख तीर्थयात्रियों के लिए खोला गया है, जिसको लेकर पाकिस्तान में एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्धू छा गये हैं।

सिद्धू की जमकर तारीफ

सिद्धू की जमकर तारीफ

इमरान खान सरकार ने क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू की भारत और पाकिस्तान के बीच सिख तीर्थ स्थल करतारपुर साहिब के लिए कॉरिडोर खोलने में उनकी भूमिका की प्रशंसा की है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नाम का संदर्भ kartarpurcorridor.com वेबसाइट पर किया गया है, जिसमें कहा गया था कि करतारपुर गलियारे का विचार पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने सिद्धू के साथ साझा किया था। आपको बता दें कि, इमरान खान और सिद्धू के बीच का संबंध 2018 में तब सुर्खियों में आया था, जब सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने इस्लामाबाद गये थे।

पाकिस्तानी वेबसाइट पर नाम

पाकिस्तानी वेबसाइट पर नाम

पाकिस्तान की तरफ से kartarpurcorridor.com पर सिद्धू की तारीफ करते हुए लिखा गया है कि, "यह विचार भारतीय दिग्गज सिख क्रिकेटर सरदार नवजोत सिंह सिद्धू के साथ साझा किया गया था, जो पाकिस्तान के प्रधान मंत्री के 'शपथ ग्रहण' समारोह में शामिल हुए थे।'' आपको बता दें कि, 28 नवंबर 2018 को प्रधान मंत्री इमरान खान और नवजोत सिंह सिद्धू ने करतारपुर कॉरिडोर के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में भाग लिया था।

भारत ने खोला करतारपुर कॉरिडोर

भारत ने खोला करतारपुर कॉरिडोर

दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान ऐसे समय में करतारपुर कॉरिडोर मामले में सिद्धू की भूमिका को उजागर कर रहा है, जब भारत सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा था कि करतारपुर कॉरिडोर आज से फिर से खुल जाएगा। अमित शाह ने ट्विटर पर कहा कि, "मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे बड़ी संख्या में सिखयात्रियों को फायदा होगा। पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने 17 नवंबर से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने का फैसला किया है।'' अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा है कि, ''मोदी सरकार का ये फैसला श्री गुरु नानक देव जी और हमारे सिख समुदाय के प्रति मोदी सरकार की अपार श्रद्धा को दर्शाता है"।

कोविड-19 के चलते हुए था बंद

कोविड-19 के चलते हुए था बंद

आपको बता दें कि, कोविड-19 महामारी के चलते करतारपुर बॉर्डर को बंद करने का फैसला किया गया था, जिसे एक बार फिर आज से खोल दिया गया है। आपको बता दें कि, 4.7 किलोमीटर लंबा ये गलियारा वीजा मुक्त है, जो भारतीय सीमा को पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब से जोड़ता है। यह 2019 में चालू हो गया था। इस बार करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए पंजाब के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात की थी।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आपका वैध भारतीय पासपोर्ट या ओसीआई
  • आपका ब्लड ग्रुप
  • आपके स्थानीय पुलिस स्टेशन का नाम (यदि भारतीय है)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ की स्कैन कॉपी (JPG फॉर्मेट में 300 kb साइज से ज्यादा नहीं)।
  • पासपोर्ट की स्कैन की हुई प्रति (फोटो और व्यक्तिगत विवरण युक्त) और अंतिम पृष्ठ जिसमें परिवार के विवरण शामिल हैं, प्रारूप में केवल 500 केबी से अधिक आकार का नहीं है।
  • ओसीआई कार्ड के पहले पृष्ठ की स्कैन की गई प्रति प्रारूप में केवल 500 केबी आकार से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+