गृह मंत्री का नाम लेकर लाइव डिबेट में इमरान के करीबी नेता ने थूका, आखिर मसला क्या था?

शेख राशिद एक लाइव टीबी डिबेट में थे जब उन्‍होंने थूक दिया और वो फिर से खबरों में आ गए हैं। शेख राशिद टीवी चैनल पर वर्तमान गृहमंत्री राणा सनाउल्‍ला खान के बारे में बयान दे रहे थे।

इस्‍लामाबाद, 4 अगस्त : पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद और इमरान खान के खास नेता है जो हमेशा सुर्खियों में छाए रहने के लिए वजह ढूंढ ही लेते हैं। इस बार उन्होंने लाइव टीवी डिबेट में ही थूक दिया। उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी भी बड़ी वजह है। हालांकि, यहां भी वे थूक कर सुर्खियां ही बटोर रहे है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। चलिए जानते हैं आखिर वो क्या वजह थी, जिसके कारण पूर्व गृह मंत्री को लाइव शो में थूकने की नौबत आ गई।

लाइव टीवी डिबेट में थूक दिए इमरान के खास नेता

लाइव टीवी डिबेट में थूक दिए इमरान के खास नेता

दरअसल, पूर्व प्रधामंत्री इमरान खान के करीबी नेता शेख राशिद टीवी चैनल पर पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्ला खान के बारे में बोल रहे थे। अचानक राणा सनाउल्लाह का नाम लेते-लेते वे एकाएक टीवी डिबेट में आक्रामक हो जाते हैं और वहीं थूक देते हैं। बता दें कि वर्तमान गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने हाल ही में बयान देते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार की तरफ से इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को विदेशी फंड से संचालित पार्टी घोषित किया जा सकता है। इसके अलावा सनाउल्लाह ने देश भर में पार्टी की तरफ से जारी विरोध प्रदर्शनों पर भी टिप्पणी की थी।

बाजवा राणा सनाउल्लाह पर लगाम लगाएं...

लाइव डिबेट में शेख राशिद से सनाउल्लाह के बारे में सवाल किया जाता है तो वो भड़क उठते हैं और कहते हैं, 'मैं जनरल कमर बाजवा से कहना चाहूंगा कि वो राणा सनाउल्लाह पर लगाम लगाएं। सेना का कोई बड़ा अधिकारी उन्हें सैल्यूट नहीं मारेगा बल्कि उन पर थूकेगा।'

पाकिस्तान में गठबंधन की सरकार की कोई इज्जत नहीं

पाकिस्तान में गठबंधन की सरकार की कोई इज्जत नहीं

बता दें कि,बीते दिनों ही शेख राशिद ने कहा था कि पाकिस्तान में गठबंधन की सरकार की कोई इज्जत नहीं है। न तो देश में इस सरकार को सम्मान मिलता है और न ही विदेशों में। अपने इस बयान में शेख राशिद ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर भी निशाना साधा था जो की इस वक्त लंदन में हैं। खैर छोड़िए इमरान खान के करीबी नेता शेख राशिद के हालिया बयान और थूकने का अंदाज लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। लाइव टीवी डिबेट में थूकने की कला तो कोई पाकिस्तान से सीखे।

पाकिस्तान में राजनीतिक संग्राम

पाकिस्तान में राजनीतिक संग्राम

पाकिस्तान में इन दिनों राजनीतिक संग्राम मचा हुआ है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई आए दिन शहबाज शरीफ सरकार पर निशाना साधते नजर आती है। इसके साथ ही दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो जाता है। बता दें कि, देश वर्तमान में घोर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसके लिए शहबाज शरीफ की सरकार ने इमरान खान को ही जिम्मेदार ठहराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+