भारत को डॉन दाऊद इब्राहिम कब सौंपेंगे? सवाल पर पाकिस्तान के FIA चीफ ने रख ली मुंह पर उंगली

संघीय जांच एजेंसी के महानिदेशक मोहसिन बट इंटरपोल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान जब पत्रकारों ने मोहसिन बट से पूछा कि क्या वे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को भार

90वीं इंटरपोल कॉन्फ्रेंस (Interpol conference) का आयोजन आज मंगलवार को राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में हो रहा है। इस कॉन्फ्रेंस में 195 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसमें पाकिस्तान की ओर से संघीय जांच एजेंसी (FIA) के महानिदेशक मोहसिन बट (Mohsin Butt) भी शामिल हुए हैं। इंटरपोल कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकारों ने पाकिस्तान से आए एफआईए के महानिदेशक मोहसिन बट से पूछा कि क्या वे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को भारत को सौंप देंगे तो मोहसिन बट ने जवाब देने से इंकार कर दिया।

pakistan mohasin butt

इस घटना का वीडियो एएनआई ने ट्वीट किया है। ट्वीट में देखा जा सकता है कि कैसे मोहसिन बट पत्रकारों के सवाल पर उंगलियों से चुप होने का इशारा करते हैं। पत्रकार ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ-साथ लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को भी भारत को सौंपने की बात पूछी। इसका जवाब देने से मोहसिन बट ने इंकार कर दिया और चुप होने का इशारा किया।

25 साल बाद भारत में हो रहा आयोजन

पीएमओ के मुताबिक भारत में इंटरपोल कॉन्फ्रेंस की मीटिंग 25 सालों के अंतराल के बाद हो रही है। इससे पहले भारत में इंटरपोल कॉन्फ्रेंस की मीटिंग 1997 में हुई थी। तब भारत की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के रूप में स्वर्ण जयंती मनाई जा रही थी। इस बार भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर इंटरपोल कॉन्फ्रेंस का आयोजन नई दिल्ली में हो रहा है। पीएमओ ने कहा कि यह आयोजन भारत की कानून और व्यवस्था के तंत्र से दुनिया को अवगत कराने का एक अवसर है। इंटरपोल कॉन्फ्रेंस की मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, इंटरपोल के अध्यक्ष अहमद नासर अल रईसी और उसके महासचिव महासचिव जुर्गन स्टॉक भी हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+