India at UN: भारत ने कहा- पाकिस्तान है अंतरराष्ट्रीय आतंक का चेहरा, आतंक के चलते अस्थिरता कायम
जिनेवा। एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर घेरा है। इंडिया ने यहां पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा कि वो बार्डर पर आतंकवाद की फैक्ट्री को बंद करे। भारत ने यहां पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय आतंक का चेहरा करार दिया है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 36वें सम्मेलन में भारत ने पाकिस्तान से ये भी कहा कि वह आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे, जम्मू-कश्मीर में क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद के सबूत पाकिस्तान को दिए जा चुके हैं, मगर पाकिस्तान इन मुद्दों के हल पर ध्यान देने के बजाय उन्हें भटकाने के हथकंडे अपनाने का काम करता है, भारत ने खुले तौर पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को आतंक का केंद्र करार दिया और उस पर लगाम लगाने के लिए कहा है।
धरती की जन्नत में आतंकवाद के चलते अस्थिरता कायम
भारत ने यूएन में कश्मीर की अशांति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि धरती की जन्नत में आतंकवाद के चलते अस्थिरता कायम है, पाकिस्तान की नापाक हरकतके कारण वहां इस वक्त माहौल खराब है लेकिन पाकिस्तान ये साफ तौर पर सुन ले कि कश्मीर, भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। पाकिस्तान को एक बार नहीं बल्कि कई बार भारत आतंकवादियों के बारे में चेता चुका है।
पाक की जमीन से लश्कर-ए तैयबा और जैश-ए मोहम्मद जैसे संगठन संचालित
यहां तक की पाकिस्तान के विदेश मंत्री तक ये बात मान चुके हैं कि उनकी जमीन से लश्कर-ए तैयबा और जैश-ए मोहम्मद जैसे संगठन संचालित होते हैं,जो आतंक की फैक्ट्री चलाते हैं लेकिन इन सबके बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और आतंकियों को अपने यहां पनाह दे रहा है।













Click it and Unblock the Notifications