मुशर्रफ ने लादेन को बताया हीरो,कहा कश्मीर में आतंकी पाक ने भेजे थे
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ एक बार फिर से अपने एक विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। मुशर्रफ ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल दुनिया टीवी को अपना एक खास इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि आंतकवाद को जन्म देने वाला उनका ही मूल्क यानी पाकिस्तान है और कश्मीर में जो आतंकी भेजे गये थे वो भी पाकिस्तान से ही थे।
परवेज मुशर्रफ अपने टीवी इंटरव्यू में साफ कहते दिख रहे हैं कि साल 1979 में सोवियत यूनियन से लड़ने के लिए हमने मुजाहिदीन को जन्म दिया था, हमने अपनी सुरक्षा के लिए ही तालिबानी, हक्कानी, ओसामा और जवाहिरी को प्रमोट किया था, इसलिए ओसामा हमारी नजर में हीरो था लेकिन बदलते वक्त ने हीरो को खलनायक बना दिया है।
बोले मुशर्रफ कश्मीर में आतंकी पाकिस्तान ने भेजे थे
मुशर्रफ ने कहा कि साल 1990 में कश्मीर के लिए हमने लश्कर को ट्रेनिंग दी है लेकिन अब वक्त बदल गया है आज रिलिजियस मिलिटेंसी अब टेररिज्म में बदल गया है, वो खतरनाक हो गया है और हम खुद विक्टिम हो गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications