Report: सीरिया से भी तीन गुना ज्यादा खतरनाक पाकिस्तान, दुनिया में शांति के लिए लश्कर सबसे बड़ा खतरा

इस्लामाबाद। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी एंड स्ट्रेटजिक फॉरसाइट ग्रुप (एसएफजी) की स्टडी- 'ह्यूमेनिटी एट रिस्क- ग्लोबल टेरर थ्रेट इंडिकेंट' (जीटीटीआई) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद का खतरा पैदा करने और आतकंवाद का समर्थन करने में सीरिया से भी ज्यादा खतरनाक देश है। रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में आतंकवाद फैलाने के लिए यह सीरिया से तीन गुना ज्यादा जिम्मेदार है। पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को सबसे ज्यादा खतरा है।

अफगानिस्तान में आतंकवाद के लिए पाक जिम्मेदार

अफगानिस्तान में आतंकवाद के लिए पाक जिम्मेदार

रिपोर्ट में कहा गया है- "अगर हम हार्ड फैक्ट्स और स्टेटिसटिक्स (Statistics) के आधार सबसे खतरनाक संगठनों की बात करते हैं तो सबसे ज्यादा मदद या इसके पनाहगाह ठिकाने पाकिस्तान है। इसके साथ ही, अफगानिस्तान में ऐसे आतंकी संगठनों की काफी बड़ी तादाद है जिन्हें पाकिस्तान से समर्थन मिल रहा है।' इस सूची में अफगानिस्तान तालिबान भी खतरनाक बताया है और पाकिस्तान का हमेशा से ही इस आतंकवादी संगठन का समर्थन मिलता रहा है।

आर्थिक संकट से जूझते पाक में आतंकवाद की मौज

आर्थिक संकट से जूझते पाक में आतंकवाद की मौज

रिपोर्ट तब यह बताने की कोशिश की गई है कि अगर कोई कट्टरपंथी मु्ल्क आर्थिक संकट से जूझ रहा होता है, तो वहां कैसे आतंकवाद को अनुकूल मिलता है। ऐसी स्थिति में उग्रवाद, सामुहिक विनाश जैसे हथियारों का दुरुपयोग और आर्थिक विकास से लेकर मानव विकास में बाधा डालने का काम होता है। इनमें आतंकवाद और उससे जुडी बातें इंसान के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। इस रिपोर्ट के कन्क्लूजन है कि पाकिस्तान आतंकवाद के लिए सबसे सेफ प्लेस है।

आतंकवाद के मामले में पूरी दुनिया को धोखा देता पाक

आतंकवाद के मामले में पूरी दुनिया को धोखा देता पाक

घरेलू मंच पर आतंकवादियों के समर्थन के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कई बार सलाह देने के बावजूद, पाकिस्तान पीड़ित कार्ड खेलना जारी रखता है। इसके राजनेताओं ने बार-बार यह कहते हुए सहानुभूति हासिल करने की मांग की है कि यह पाकिस्तान ही है जिसने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में सबसे भारी कीमत चुकाई है। अमेरिका समेत पूरी दुनिया को आतंकवाद के मामले में इस्लामाबाद ने बार-बार धोखा दिया है।

ये भी पढ़ें: 'नया पाकिस्तान' बनाने की कसम खाने वाले इमरान खान की बहन ने ही दुबई में जमा की बेनामी संपत्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+