Pakistan Elections: चुनाव से पहले PAK में आतंकियों का कहर, बलूचिस्तान में धमाका, KP में 10 पुलिसवालों को मारा

Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले चुनाव को टालने के लिए आतंकियों की तरफ से एक के बाद एक बम धमाके किए जा रहे हैं और अब बलूचिस्तान के नुश्की जिले में पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) कार्यालय के बाहर एक विस्फोट हुआ है।

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की पुलिस ने सोमवार को कहा है, कि खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में एक पुलिस स्टेशन पर देर रात हुए हमले में कम से कम 10 पुलिसकर्मी मारे गये हैं और छह अन्य घायल हो गए।

Pakistan Elections 2024

पुलिस ने बताया है, कि जिले की तहसील दरबान में आतंकवादियों ने तड़के तीन बजे पुलिस थाने पर भारी हथियारों से हमला कर दिया था। उन्होंने बताया कि घायलों को डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान में लगातार आतंकी हमले

पाकिस्तान का बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत काफी ज्यादा अशांत माना जाता है और इन दोनों प्रांतों में आतंकियों ने हमले किए हैं। हालांकि, बलूचिस्तान बम धमाके फिलहाल किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन, पिछले हफ्ते कराची में भी इलेक्शन कमीशन के दफ्तर के बाहर बम धमाका किया गया था।

माना जा रहा है, कि इलेक्शन कमीशन को ही उड़ाने की कोशिश की जा रही है, ताकि इलेक्शन को बाधित किया जा सके।

यह घटना पिछले हफ्ते कराची ईसीपी कार्यालय के बाहर हुए ऐसे ही विस्फोट के बाद हुई है, जहां कार्यालय की दीवार के पास एक शॉपिंग बैग में विस्फोटक सामग्री मिली थी। गौरतलब है कि विस्फोटक पदार्थ में बॉल बेयरिंग नहीं थी।

चुनाव से पहले, कई हथगोले हमलों और विस्फोटों ने राजनीतिक संस्थाओं और चुनाव-संबंधित कार्यालयों को निशाना बनाया है। बलूचिस्तान में विभिन्न ग्रेनेड हमलों में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के कार्यकर्ताओं सहित छह लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं, लेकिन बढ़ती हिंसा और सुरक्षा चुनौतियों पर चिंताएं बढ़ गई हैं, जिससे पाकिस्तान के चार प्रांतों में चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा और अखंडता पर सवाल उठ रहे हैं। (तस्वीर- फाइल)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+