Pakistan Counting: पाकिस्तान में शुरू हुआ बैलेट पेपर का 'खेल', इमरान खान को हराने के लिए हो रही धांधली?

Pakistan Election Result: पाकिस्तान में गुरवार को हुए मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। ये काउंटिंग आज शुक्रवार को भी हो रही है। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने मतदान के बाद निष्पक्ष चुनाव कराने का दावा किया था।

लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से पाकिस्तान चुनाव आयोग की कलई खुल गई है। सोशल मीडिया पर मतगणना में धांधली चौंका देने वाली रिपोर्टें और वीडियो सामने आ रहे हैं।

vote-counting-is-this-in-pakistan

मतदान वाले दिन पाकिस्तान में धांधली, हिंसा और देशभर में मोबाइल फोन सेवा बंद करने की खबरें आई थीं। इन खबरों के बीच पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने मतदान के समाप्त होने के 16 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सभी परिणाम नहीं आ पाया है।

पकिस्तान चुनाव में हो रही धांधली से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कराची में नकाबपोश लोगों को मतदान केंद्रों में घुसते हुए दिखाया गया है।

एक अन्य वीडियो में पीटीआई के नेता संग पाकिस्तानी पुलिस धक्का-मुक्की करती दिखाई दे रही है।

पीटीआई के मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक ब्रिगेडियर मुहम्मद मुसद्दिक अब्बासी ने शिकायत की कि देश भर में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के चार घंटे बाद भी उम्मीदवारों को फॉर्म 45 उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंटों को फॉर्म 45 तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की।

अब्बासी ने आरोप लगाया कि पुलिस पीटीआई कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब पीटीआई उम्मीदवारों की स्पष्ट जीत को देखते हुए आखिरी क्षणों में परिणाम बदलने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा, "मतदान प्रक्रिया के बाद कई घंटों तक फॉर्म 45 उपलब्ध न कराना धांधली और चुनाव नियमों के उल्लंघन का एक व्यवस्थित और शर्मनाक प्रयास है।" उन्होंने पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) से घटनाओं पर ध्यान देने और तत्काल सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

अभ्यर्थियों को फार्म 45 उपलब्ध कराया जाए और अनियमितता में शामिल कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि देश चुनाव के नतीजों में बदलाव के जरिए वोट देने के अपने अधिकार की लूट को स्वीकार नहीं करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+