Pakistan Election Results: तो इमरान खान की सफलता के पीछे है तीसरी बेगम का हाथ?
इस्लामाबाद। आखिरकार इमरान खान का वो ख्वाब पूरा होने के करीब है, जो वो लंबे अरसे से देख रहे थे, चुनावी नतीजे कह रहे हैं कि पाकिस्तान के सत्ता कमान इमरान खान के हाथ आने वाली है, वैसे इससे जुड़ी एक खास बात आपको बताते हैं, दरअसल कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे इमरान खान की इस सफलता के पीछे उनकी तीसरी बेगम बुशरा मानेका का हाथ है।

सत्ता और पत्नी का कनेक्शन!
आप चौंक गए होंगे कि आखिर सत्ता और पत्नी का क्या कनेक्शन, तो है इसका गहरा कनेक्शन है, दरअसल इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा एक पीर हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि इमरान खान बिना उनकी सलाह के कोई काम नहीं करते हैं।

बुशरा ने की थी भविष्यवाणी
यहां तक की सियासी फैसले से लेकर निजी जीवन के निर्णय तक में बुशरा की सलाह शामिल होती है। उनकी शादी के पीछे भी यही कारण है, इसी साल की जनवरी में पाक चैनल कैपिटल ने एक खबर दिखाई थी कि बुशरा ने कहा था कि अगर इमरान तीसरा निकाह करते हैं तो वो पीएम बन जाएंगे।

और इसी वजह से इमरान ने बुशरा से ही शादी की...
और इसी वजह से इमरान ने बुशरा से ही शादी कर ली और अब ये खबर सच होने की कगार पर है। मालूम हो कि इमरान खान पहली बार बुशरा से साल 2015 में मिले थे और तब वो किसी सीट पर अपने उम्मीदवार की जीत के बारे में सवाल करने पहुंचे थे।

बुशरा की हर बात मानते हैं इमरान खान...
उस वक्त बुशरा ने कहा था कि पीटीआई उम्मीवार की जीत होगी और उनकी बात सच साबित हुई और इसके बाद इमरान अक्सर अपनी शंकाओं को दूर करने और उलझनों से निकलने के लिए बुशरा से मिलने लगे और आज नतीजा आपके सामने हैं, बुशरा , इमरान खान की तीसरी पत्नी के रूप में पूरी दुनिया में जानी जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications