Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'पाकिस्‍तान दुनिया को धोखा देना बंद करो', भारत ने बलूचिस्तान बम हमले के PAK के आरोपों को खारिज किया

India Pakistan Tension: भारत से करारी हार का सामना करने के बाद प‍ाकिस्‍तान एक के बाद एक झूठ बोल रहा है। 21 मई 2025 को पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान प्रांत के खुजदार जिले में स्‍कूल बस में हुए बम विस्‍फोट के लिए पाकिस्‍तान ने भारत को जिम्‍मेदार ठहराया। अब भारत ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है।

दरअसल, बुधवार को स्‍कूल बस पर हुए आतंकी हमले के लिए पाकिस्‍तानी सेना ने भारतीय प्रॉक्सी आतंकवादियों' को जिम्‍मेदार बताया था। भारत ने पाकिस्तानी सेना के आरोपों का तुरंत जवाब दिया, हमले में किसी भी तरह की संलिप्तता से साफ इनकार किया है।

India Pakistan Tension

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आरोपों को "निराधार" करार दिया। उन्‍होंने भारत पर उंगली उठाने में पाकिस्तान की जल्दबाजी की आलोचना की और कहा, "आतंकवाद के वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी प्रतिष्ठा से ध्‍यान भटकाने के लिए ऐसे आरोप लगाता है। उन्‍होंने कहा अपनी आतंरिक असफलताओं से ध्‍यान भटकाने के लिए भारत पर झूठे आरोप मढ़ रहा है। इसके साथ ही जायसवाल ने कहा "भारत ऐसी घटनाओं में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करता है।" फील्‍ड मार्शल का पद क्‍या होता है? जो पाकिस्‍तान ने आसिम मुनीर को दिया, क्‍या‍ मिलता है पावर

बलूचिस्‍तान में स्‍कूल बस में हुआ था ये आतंकी हमला

बता दें बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज ने बताया, "21 मई, 2025 को खुजदार, बलूचिस्तान में एक स्कूल बस को निशाना बनाकर एक भयानक विस्फोट किया गया, जिसमें चार छात्रों सहित छह लोगों की मौत हो गई और लगभग 38 लोग घायल हुए हैं।" भारत सरकार का पाकिस्‍तान के खिलाफ बड़ा एक्‍शन, PAK हाई कमीशन के अधिकारी को 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

पाकिस्‍तान ने भारत पर क्‍या लगाया था आरोप?

इस घटना के बाद पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बिना कोई ठोस सबूत पेश किए पहले दावा किया था कि हमले की योजना "भारत के आतंकवादी राज्य द्वारा बनाई गई थी और उसके गुर्गों द्वारा इसे अंजाम दिया गया था"। इसके साथ ही पाकिस्‍तानी सेना ने ये भी दावा किया था कि भारत अपने गुर्गों के माध्यम से बलूचिस्तान और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतों में अशांति भड़का रहा है। हालांकि इन आरोपों के समर्थन करने वाले किसी भी पुष्ट सबूत को पाकिस्‍तानी सेना पेश नहीं कर सकी। कौन है ये खदीजा शेख? पाकिस्‍तान का समर्थन करने पर किया गया अरेस्‍ट, क्‍यों खुफिया एजेंसियां कर रही जांच?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+