Dev Uthani Ekadashi 2026: 20 या 21 नवंबर, किस दिन रखें व्रत? जानें स्मार्त और वैष्णव परंपरा का अंतर

Dev Uthani Ekadashi 2026: इस साल देवउठनी एकादशी की तारीख को लेकर श्रद्धालुओं के बीच असमंजस हो सकता है। पंचांग में 20 और 21 नवंबर, दोनों तारीखें दर्ज हैं। इसकी वजह स्मार्त और वैष्णव परंपराओं में व्रत तय करने के अलग-अलग नियम हैं। ऐसे में जानिए किस परंपरा के अनुसार किस दिन व्रत रखा जाएगा और पारण का सही समय क्या है।

क्या है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन होता है और शुभ मांगलिक कार्यों की शुरुआत का मार्ग खुलता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं और विधि-विधान से व्रत रखते हैं।

dev uthani ekadashi

कब शुरू होगी एकादशी तिथि और कब होगा समापन?

-हालांकि साल 2026 में देवउठनी एकादशी की तारीख को लेकर थोड़ा भ्रम हो सकता है। कुछ पंचांगों में 20 नवंबर को स्मार्त एकादशी बताया गया है जबकि वैष्णव परंपरा के अनुसार व्रत 21 नवंबर को रखा जाएगा। आइए समझते हैं कि दोनों तारीखों में अंतर क्यों है।

-पंचांग के मुताबिक कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा।

-नई दिल्ली में 20 नवंबर 2026 को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। उस समय दशमी तिथि रहेगी और सूर्योदय के करीब 27 मिनट बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। इसी वजह से इस बार व्रत की तारीख तय करने में स्मार्त और वैष्णव परंपराओं के नियम महत्वपूर्ण हो जाते हैं।

20 और 21 नवंबर को अलग-अलग क्यों मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी?

-एकादशी का व्रत किस दिन रखा जाए, इसका फैसला केवल तिथि शुरू होने और समाप्त होने के समय से नहीं होता। इसके लिए पंचांग में कुछ विशेष नियमों का पालन किया जाता है। स्मार्त और वैष्णव परंपराओं में व्रत निर्धारित करने की प्रक्रिया में अंतर होता है।

-स्मार्त परंपरा का पालन करने वाले गृहस्थों के लिए इस वर्ष देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर को निर्धारित किया गया है। वहीं वैष्णव संप्रदाय में एकादशी व्रत तय करते समय अरुणोदय काल और दशमी के संयोग जैसे नियमों को भी ध्यान में रखा जाता है। इसी आधार पर वैष्णव एकादशी 21 नवंबर को मनाई जाएगी। इसलिए दोनों तारीखों का पंचांग में होना किसी गलती का संकेत नहीं है। ये अलग-अलग धार्मिक परंपराओं के अनुसार व्रत निर्धारण का परिणाम है।

किस दिन रखें देवउठनी एकादशी का व्रत?

अगर आप स्मार्त परंपरा के अनुसार व्रत रखते हैं तो 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को देवउठनी एकादशी का उपवास कर सकते हैं। वहीं वैष्णव संप्रदाय से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए 21 नवंबर 2026 (शनिवार) की तारीख निर्धारित है। व्रत की तारीख चुनते समय अपने परिवार की परंपरा, गुरु के निर्देश या संबंधित मंदिर के पंचांग को प्राथमिकता देना बेहतर होगा। इससे तारीख को लेकर होने वाली उलझन से बचा जा सकता है।

जानिए देवउठनी एकादशी 2026 के पारण का समय

-एकादशी व्रत में पारण का भी विशेष महत्व होता है। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को निर्धारित समय और नियम के अनुसार ही उपवास खोलना चाहिए। नई दिल्ली के लिए पंचांग में दिए गए पारण के समय इस प्रकार हैं:

स्मार्त एकादशी (20 नवंबर): 21 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक पारण का समय बताया गया है।

गौण/वैष्णव एकादशी (21 नवंबर): 22 नवंबर को सुबह 6 बजकर 49 मिनट से 8 बजकर 56 मिनट तक पारण का समय निर्धारित है।

-ध्यान रखें कि 20 नवंबर को व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को 21 नवंबर की सुबह उठते ही उपवास नहीं खोलना चाहिए। पंचांग के अनुसार इस दिन हरिवासर दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद निर्धारित पारण अवधि में व्रत खोलना चाहिए। दूसरे शहरों में सूर्योदय और पंचांग की गणना के कारण पारण का समय अलग हो सकता है। इसलिए अपने क्षेत्र के स्थानीय पंचांग से समय की पुष्टि जरूर कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+