इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को बड़ी राहत, अल कादिर ट्रस्ट केस समेत 8 मामलों में जमानत

बुशरा बीबी वर्तमान में इमरान खान से संबंधित दो हाई प्रोफाइल मामले,अल कादिर ट्रस्ट मामले और तोशखाना उपहार मामले में आरोपी हैं। ये सुनवाई अल कादिर ट्रस्ट केस को लेकर थी।

Pakistan Imran Khan News

Pakistan Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को बहुत बड़ी राहत मिली गई और पाकिस्तान की एंटी-टेरेरिज्म कोर्ट ने इमरान खान को आठ अलग अलग मामलों में जमानत दे दी है।

वहीं, पाकिस्तान की नेशनल अकाउंटिबिलिटी कोर्ट (NAB) ने उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी अल कादिर ट्रस्ट केस में जमानत दे दी है। जियो न्यूज के मुताबिक, इमरान खान को 8 जून तक आठ अलग अलग मामलों में जमानत दी गई है। आपको बता दें, कि इमरान खान के खिलाफ 150 से ज्यादा मुकदमे चल रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी पत्नी के साथ आज NAB की अदालत में भी पेश होने से पहले इस्लामाबाद एंटी टेरेरिज्म कोर्ट में पेश हुए थे, जहां उन्हें बड़ी राहत दी गई है।

एंटी टेरेरिज्म कोर्ट में पेश होने के बाद इमरान खान और उनकी पत्नी दोनों पहली बार NAB अदालत के सामने पेश हुए, जहां बुशरा बीबी के लिए जमानत की मांग की गई, जिनकी भ्रष्टाचार मामले में जमानत आज (23 मई) को समाप्त हो रही थी, ताकि 190 मिलियन पाउंड भ्रष्टाचार मामले में वो गिरफ्तार होने से बच सकें।

रिपोर्ट के मुताबिक, NAB कोर्ट ने 5 लाख के सिक्योरिटी बाउंड के आधार पर बुशरा बीबी को जमानत दी है।

क्या है अल कादिर ट्रस्ट केस?

अल कादिर ट्रस्ट केस में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीवी पर एक रियल एस्टेट कंपनी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बचाने के लिए कथित तौर पर 5 अरब रुपए और सैकड़ों कनाल जमीन लेने के आरोप हैं। आरोपों के मुताबिक इमरान ने यह रकम अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान उस 50 अरब डॉलर को सरकारी खजाने से डायवर्ट करने के लिए लिया था, जो यूनाइटेड किंगडम की ओर से वापस किया गया था।

हालांकि, इमरान खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकारा है।

बुशरा बीबी वर्तमान में इमरान खान से संबंधित दोनों हाई प्रोफाइल मामलों,अल कादिर ट्रस्ट मामले और तोशखाना उपहार मामले में आरोपी हैं।

इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर करोड़ों रुपये और भारी मात्रा में जमीन फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, तोशखाना उपहार मामले में भी आरोपी रही हैं, जहां इमरान और उनकी पत्नी ने कथित तौर पर बिना प्राधिकरण को पैसे चुकाए करोड़ो रुपये के महंगे उपहार चंद रुपयों में खुद खरीद लिया और बाद में उन्हें बेचकर खुद करोड़ों कमा लिए।

कौन हैं बुशरा बीबी?

बुशरा बीबी इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं, और इमरान खान ने पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने से ठीक 6 महीने पहले बुशरा बीबी से शादी की थी। बुशरा बीबी ने इमरान खान के साथ दूसरी शादी की है और उनकी पहली शादी ख्वार मनेका के साथ हुई थी और 2017 में इमरान खान से शादी से पहले बुशरा बीबी ने खावर को तलाक दे दिया था।

इमरान खान और बुशरा बीबी 2015 से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों बाबा फरीद के आध्यात्मिक अनुयायी हैं। चूंकि, बुशरा बीबी बाबा फरीद की दरगाह की भूमि से आती हैं, इसलिए दोनों अपने आध्यात्मिक झुकाव के बंधन में बंध गए और एक रिश्ता बना लिया और आखिरकार 2018 में शादी कर ली।

बुशरा बीबी मध्य पंजाब में एक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार से आती हैं। बुशरा बीबी की बहन इमरान खान की राजनीतिक पार्टी पीटीआई की सदस्य थीं और दोनों की मुलाकात उन्हीं के जरिए हुई थी, बाद में इमरान खान ने उनसे शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+