घर में फिर घुस जाएंगे... राजनाथ सिंह की धमकी से डरकर बौखलाया पाकिस्तान, जानिए क्या बोला?

Pakistan reaction on Rajnath Singh: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'एलओसी' पार करने की धमकी के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान, अबकी बार भारत की धमकी को 'हवा-हवाई' लेने की गलती नहीं कर रहा है और भारतीय रक्षा मंत्री के बयान से डरकर पाकिस्तान बौखलाहट भरी प्रतिक्रियाएं दे रहा है।

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने की धमकी देने के लिए भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आलोचना की है, और पाकिस्तान ने अपने नागरिकों से "ऐसी स्थिति में सैनिकों का समर्थन करने के लिए तैयार रहने" का आह्वान किया है।

Pakistan reaction on Rajnath Singh

राजनाथ सिंह की धमकी से डरा पाकिस्तान

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, कि "पाकिस्तान भारत के रक्षा मंत्री द्वारा 26 जुलाई 2023 को द्रास, लद्दाख में नियंत्रण रेखा पार करने की तैयारी का दावा करते हुए की गई उत्तेजक टिप्पणियों की निंदा करता है।"

आपको बता दें, कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत एक नहीं, बल्कि दो बार पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक को अंजाम दे चुका है, लिहाजा पाकिस्तान अब भारत की धमकियों को अन्यथा में नहीं ले रहा है।

भारत के रक्षा मंत्री सिंह ने कहा है, कि भारत "अपना सम्मान और गरिमा बनाए रखने" के लिए पाकस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर (PoK) में वास्तविक सीमा पार करने के लिए तैयार है।

जिसके बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, कि "हम भारत को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह देते हैं, क्योंकि उसकी आक्रामक बयानबाजी क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा है और दक्षिण एशिया में रणनीतिक माहौल को अस्थिर करने में योगदान देती है।"

पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है, कि "यह पहली बार नहीं है, कि भारत के राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने आज़ाद जम्मू-कश्मीर और गिलगित बाल्टिस्तान (जीबी) के बारे में अत्यधिक गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी की है।"

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, कि "इस तरह के अंधराष्ट्रवादी बयान बंद होने चाहिए। भारतीय नेतृत्व को याद दिलाया जाता है, कि पाकिस्तान किसी भी आक्रमण से अपनी रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।"

'चुनावी फायदा लेने की कोशिश'

इसके अलावा, पाकिस्तान ने भारतीय रक्षा मंत्री पर चुनाव के लिए ऐसी बयानबाजी करने का भी आरोप लगाया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है, कि "अति-राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने और चुनावी लाभ हासिल करने के मकसद से भारत के लोकलुभावन सार्वजनिक प्रवचन में पाकिस्तान को घसीटने की प्रथा को समाप्त करने की जरूरत है।"

पाकिस्तान ने कहा है, कि "इतिहास से लेकर कानून तक और नैतिकता से लेकर जमीनी हालात तक, सब कुछ जम्मू-कश्मीर के बारे में भारत के दावों को झुठलाता है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र है।"

आपको बता दें, कि कारगिल दिवस के मौके पर हमारे वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था, कि "उस समय अगर हमने LoC पार नहीं किया, तो इसका मतलब यह नहीं, कि हम LoC पार नहीं कर सकते थे। हम LoC पार कर सकते थे, हम LoC पार कर सकते हैं, और जरूरत पड़ी तो भविष्य में LoC पार करेंगे। मैं इसे फिर से दोहराना चाहूंगा, कि हम LoC पार कर सकते थे, हम LoC पार कर सकते हैं, और जरूरत पड़ी तो भविष्य में LoC पार करेंगे; इसका मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूँ।"

आपको बता दें, कि कारगिल युद्ध पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कार्यकाल में सैन्य प्रमुख जनरल परवेज मुसर्रफ ने शुरू किया था, जिसका मकसद कारगिल की पहाड़ियों पर कब्जा करना था, लेकिन भारतीय सैनिकों ने एक कठिन लड़ाई के बाद पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ दिया था और पाकिस्तानियों को एक और लड़ाई हरा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+