पाकिस्तानी सेना का आरोप, LoC को पार कर PoK में घुसी भारतीय वायुसेना

पाकिस्तानी सेना का आरोप,LoC को पार कर PoK में घुसी भारतीय वायुसेना

नई दिल्ली। कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों द्वारा किए गए हमले में भारत ने अपने 40 जाबांज सिपाहियों को खो दिया। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। इस हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच का रिश्ता तल्ख होता जा रहा है। वाक युद्ध के साथ-साथ सीमा पर तापमान बढ़ता जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान की सेना का दावा है कि भारतीय वायुसेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल को पार कर पीओके में घुसने की कोशिश की।

 Pakistan claims Indian Air Force violated Line of Control.

मंगलवार तड़के पाकिस्तान की ओर से भारतीय वायु सेना पर नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी क्रॉस करने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तानी सेना के इस आरोप पर भारतीय सेना की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय वायु सेना ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है,लेकिन पाकिस्तान वायु सेना ने तुरंत कार्रवाई के बाद भारतीय वायुसेना की फ्लाइट लौट गई। इससे पहले पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा था कि हम जंग के लिए तैयार नहीं हो रहे, लेकिन अगर दूसरी तरफ से युद्ध थोपा जाता है तो हम इसका माकूल जवाब देंगे। वहीं पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का ठिकाना भी बदल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+