Pakistan Blast: पाकिस्तान ब्लास्ट में अब तक 44 मौतें, 200 से ज्यादा घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

Pakistan Blast Live Updates: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) की रैली में एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट के बाद कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान बम धमाके में एक स्थानीय JUI-F नेता की भी मौत हो गई है। कथित तौर पर विस्फोट सम्मेलन के अंदर हुआ और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। पुलिस ने अभी तक विस्फोट के कारण की पुष्टि नहीं की है। घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Pakistan blast live updates

LIVE Feed
Jul 31, 2023, 9:37 AM IST

पाकिस्तान बम धमाके के कुछ घंटों के बाद, विस्फोट के क्षण को दिखाने वाले कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा रहा है, कि बम धमाका कितना खतरनाक था। वीडियो में देखा जा रहा है, कि सभा में संबोधन चल रहा था और उसी वक्त जोरदार धमाका होता है।
Jul 31, 2023, 7:31 AM IST

हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली है...

अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। प्रांतीय पुलिस ने एक बयान में कहा कि आत्मघाती हमलावर ने अपने विस्फोटक जैकेट को मंच के करीब उड़ा दिया, जहां पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बैठे थे। इसमें कहा गया है कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हमले के पीछे आईएसआईएल (आईएसआईएस) समूह हो सकता है और अधिकारी अभी भी जांच कर रहे हैं।
Jul 31, 2023, 2:40 AM IST

कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से तबाह

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जहां बम धमाका हुआ, वहां हालात बेहद खराब हैं। कई लोगों के चीथड़े उड़ गए। कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से तबाह हो गया। जगह जगह आग लग गई।
Jul 31, 2023, 1:06 AM IST

धमाके की चपेट में कई मीडिया कर्मी भी

धमाके की चपेट में मीडिया कर्मी भी आए हैं। जो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है, ताकि बेहतर इलाज किया जा सके।
Jul 31, 2023, 12:18 AM IST

जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे लोग, तभी हुआ ब्लास्ट

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल के सम्मेलन के दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए थे। मंच से पार्टी के नेता का भाषण हो रहा था। भाषण के दौरान अपने नेता का उत्साह बढ़ाने के लिए भीड़ जिंदाबाद के नारे लगा रही थी। इतने में मंच पर जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद तो वहां लोगों में भगदड़ की स्थिति हो गई। इस हमले में अब तक 44 लोगों की मौत हो गई है जबकि 200 से अधिक लोग घायल हैं।
Jul 31, 2023, 12:09 AM IST

पीएम शहबाज शरीफ ने दिए जांच के आदेश, पेशावर में अलर्ट

वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया कि पीएम शहबाज ने घटना की जांच करने और हमले के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच, संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) पेशावर को अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा बलों और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी है।
Jul 30, 2023, 11:41 PM IST

पाकिस्तान ब्लास्ट में अब तक 44 की मौत

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में एक कट्टरपंथी मौलवी की रैली के दौरान एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 44 लोग मारे गए और लगभग 200 घायल हो गए।
Jul 30, 2023, 11:34 PM IST

खैबर पख्तूनख्वा में juif सियासी सम्मेलन में हुआ धमाका

यह विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर के खार में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+