Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 30 दहशतगर्द ढेर, हथियार और गोला-बारूद भी सेना ने किया बरामद
Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सेना ने अलग-अलग अभियानों में 30 आतंकवादियों को मार गिराया है। 30 आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि पाकिस्तानी सेना ने की है। पाकिस्तानी सेना ने यह अभियान सेना ने लक्की मरवात, करक और खैबर जिलों में चलाया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। इसके अलावा, पाक सेना के इन अभियानों के दौरान आठ आतंकवादी घायल भी हुए। लक्की मरवत जिले में मुठभेड़ के दौरान 18 आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

इस बीच, करक जिले में सुरक्षा बलों ने आठ आतंकवादियों को मार गिराया। खैबर जिले के बाग इलाके में एक और अहम ऑपरेशन हुआ। यहां चार आतंकी मारे गए, जिनमें गैंग लीडर अजीज उर रहमान उर्फ कारी इस्माइल और मुखलिस शामिल हैं। इस मुठभेड़ में दो और आतंकी घायल हुए हैं।
सुरक्षा बलों को राष्ट्रपति और पीएम शरीफ ने की प्रशंसा
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सुरक्षा बलों की उनके सफल अभियानों के लिए सराहना की। राष्ट्रपति जरदारी ने 30 आतंकवादियों के खात्मे को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद के पूरी तरह से खत्म हो जाने तक अभियान जारी रहेंगे।
प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने आतंकवाद के सभी रूपों को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई। आपको बता दें कि इससे पहले, 17 जनवरी को खैबर जिले के तिराह इलाके में खुफिया-आधारित अभियान में पांच आतंकवादी मारे गए थे।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में परंपरा के नाम पर दी जा रही मौत, क्यों बढ़े 'ऑनर किलिंग' के मामले? 3 दिन में 8 लोगों की हत्या












Click it and Unblock the Notifications