पाक ने 60 लोगों की हत्या के दोषी 11 आतंकियों को सुनाई फांसी की सजा

पेशावर। पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने 60 लोगों की हत्या के दोषी 11 तालिबानी आतंकियों को मौत की सजा सुनाई है। पाक आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन आतंकियों को यहां की स्पेशल मिलिट्री कोर्ट ने हत्या का दोषी ठहराया था। इसके साथ ही आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए तीन अन्य लोगों को सैन्य अदालत ने कैद की सजा भी सुनाई है।

pak

आईएसपीआर ने एक बयान में कहा कि ये सभी 11 आतंकी पाकिस्तान के सशस्त्रबलों और मलाकंद यूनिवर्सिटी समेत कई अकादमिक संस्थानों पर हमलों के दोषी थे। इसके अलावा आतंकियों को खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा के सदस्य इमरान खान मोहिमिंद और अन्य कई नागरिकों की हत्या के भी जिम्मेदार ठहराया गया है। शनिवार को इन्हें फांसी दे दी गई।

बयान के मुताबिक, ये सभी 2014 में पेशावर में स्कूली हमले के दोषी थे। हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते अदालती कार्रवाही और सजा दिए जाने के स्थान के विवरण का खुलासा नहीं किया गया है। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इन आतंकियों पर 36 नागरिकों तथा सशस्त्रबल, सीमा सैन्यबलों और पुलिस के 24 कर्मियों की हत्या का आरोप साबित हुए है।

ये आतंकी 142 अन्य लोगों को घायल करने की वारदात के लिए भी जिम्मेदार हैं। इससे पहले मई 2017 में तहरीक-ए-तालिबान के 4 आतंकवादियों को फांसी दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+