Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका में PAK आर्मी चीफ असीम मुनीर का जहरीला बयान, भारत के रवैये को बताया खतरा

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर (Asim Munir) इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं, लेकिन उनका यह दौरा ना सिर्फ भारत को लेकर दिए बयानों बल्कि वॉशिंगटन में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर भी सुर्खियों में है। भारत की आतंकवाद के खिलाफ 'नई नीति' यानी ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे एक खतरनाक उदाहरण बताया।

पाकिस्तान स्थित डॉन के अनुसार, वॉशिंगटन में प्रवासी पाकिस्तानियों के एक इवेंट में मुनीर ने दावा किया कि भारत ने 'नई सामान्य स्थिति' (New Normal) बनाने की कोशिश की है, जिसमें वह मनमर्जी से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करता है।

Pakistan army chief General Asim Munir

उनका इशारा 7 मई को भारत द्वारा की गई उन सटीक एयर स्ट्राइक्स की ओर था, जो कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर की गई थीं।

मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने भारत की 'आक्रामक मंशा' का डटकर मुकाबला किया। हालांकि, उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद साफ कहा था- ये हमला सीमित, सटीक और गैर-उकसाने वाला था।

'शहादत मंजूर, बेइज्जती नहीं'
अपने भाषण में पाक सेना प्रमुख ने खुद को शहीदों की भावना से जोड़ने की कोशिश की और कहा कि, 'हम बेइज्जती को नहीं, बल्कि शहादत को गले लगाना पसंद करेंगे।' उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत को बातचीत के जरिए शांति की राह चुननी चाहिए, जैसा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पहले कह चुके हैं।

पीएम मोदी के बयान पर अप्रत्यक्ष निशाना
मुनीर के यह बयान ऐसे वक्त में आए हैं जब पीएम नरेंद्र मोदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि पाकिस्तान से बातचीत केवल आतंकवाद और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) जैसे मुद्दों पर ही होगी। पीएम ने अपने भाषण में कहा था - 'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते', जिसे अब भारत की आतंकवाद पर नई नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

वॉशिंगटन में करना पड़ा विरोध का सामना
जहां एक ओर मुनीर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दे रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उन्हें वॉशिंगटन में विरोध का सामना भी करना पड़ा। फोर सीजन्स होटल के बाहर प्रदर्शनकारियों ने 'पाकिस्तानियों के कातिल' और 'इस्लामाबाद के कातिल' जैसे नारे लगाए।

ये प्रदर्शनकारी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई (PTI) से जुड़े थे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मुनीर के खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं दीं।

भारत की 'नई सामान्य स्थिति' (India's 'New Normal') क्या है?
नई सामान्य स्थिति (New Normal) उस रणनीति को कहा जा रहा है, जो भारत ने आतंकवाद के जवाब में अपनाई है- खासकर जब हमले पाकिस्तान या पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकी संगठनों की ओर से होते हैं। पहले भारत आतंकी हमलों के बाद अक्सर कूटनीतिक विरोध करता था या अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मामला उठाता था। लेकिन अब भारत सीधे सैन्य कार्रवाई के जरिए जवाब देता है।

सीमा पार सर्जिकल और एयर स्ट्राइक्स को वैध जवाब मानना
जैसे -

  • 2016 में उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक
  • 2019 में पुलवामा के बाद बालाकोट एयरस्ट्राइक
  • 2025 में पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर

नई सामान्य स्थिति' मतलब अब भारत केवल बातें नहीं करेगा- बल्कि आतंक के खिलाफ ठोस, सीमित लेकिन निर्णायक सैन्य कदम उठाएगा। ये नीति पाकिस्तान की रणनीतिक सोच को चुनौती देती है- इसलिए पाकिस्तानी आर्मी चीफ इसे 'खतरनाक' कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+