भगवा शॉल के साथ दिखे पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर, सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे, क्या है मामला?
Asim Munir Saffron shawl: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण बाढ़ ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। ऐसे समय में पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने दरबार साहिब करतारपुर का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।
उन्होंने स्थानीय सिख समुदाय से मुलाकात की और राहत कार्यों की स्थिति को देखा। इस दौरान उन्हें भगवा शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का दरबार साहिब करतारपुर दौरा सोशल मीडिया पर छा गया है। इस दौरान स्थानीय सिख समुदाय के लोगों ने उन्हें भगवा शॉल पहनाकर सम्मानित किया, और इसका फोटो वायरल हो गया। तस्वीर में मुनीर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे यह दृश्य काफी चर्चा में आया।
सोशल मीडिया पर इस फोटो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोग इसे सम्मान और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक मान रहे हैं, वहीं कुछ ने राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी इस घटना पर टिप्पणियां की हैं।
बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा
आसिम मुनीर ने पंजाब प्रांत के सियालकोट, शकरगढ़, नरोवाल और करतारपुर सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सेना प्रमुख ने राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से हालात की जानकारी ली। उनका कहना था कि भीषण बाढ़ ने कई गांवों और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया है और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पुनर्स्थापित किया जाएगा।
सिख समुदाय से मुलाकात
मुनीर ने स्थानीय सिख समुदाय से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके पवित्र स्थलों की सुरक्षा और पुनर्निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान कुछ सिख समुदाय के लोग मुनीर को भगवा पटका पहनाकर सम्मानित करते नजर आए। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और चर्चा का विषय बन गया।
ये भी पढ़ें Asim Munir: 'गीदड़-कायर, कातिल', US में PAK सेना प्रमुख आसिम मुनीर को क्यों पड़ी गालियां? देखें VIDEO
पंजाब में बाढ़ से हालात खराब
पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत पंजाब में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। हाल के 24 घंटों में कम से कम 22 लोगों की मौत हुई और लगभग 1,700 गांव जलमग्न हो गए। आसिम मुनीर को मौजूदा स्थिति और आगामी बारिश के मद्देनजर की गई तैयारियों की जानकारी दी गई। उन्होंने प्रभावित समुदाय को भरोसा दिलाया कि धार्मिक स्थलों और घरों के पुनर्निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
ये भी पढ़ें Asim Munir अपनी बदजुबानी से नहीं आ रहे बाज, कश्मीर को लेकर फिर उगला जहर












Click it and Unblock the Notifications