Pakistan News: पाकिस्तान में आर्मी बेस पर आत्मघाती बम विस्फोट, कम से कम 24 लोगों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान इलाके में एक फिदायीन हमले में कम से कम 24 लोगों की जान चली गई है। ये हमला डेरा इस्माइल खान के एक कस्बे के पुलिस स्टेशन में हुआ है।
पाकिस्तानी वेबसाइट ट्रिब्यून एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक दो सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि खैबर-पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में आतंकवादियों ने एक पुलिस स्टेशन में विस्फोटक से भरे ट्रक को घुसा दिया, जिसमें कम से कम 24 लोग मारे गए।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस स्टेशन का इस्तेमाल सुरक्षा बलों द्वारा बेस कैंप के रूप में किया जा रहा था। आतंकवादियों ने पहले ट्रक को पुलिस स्टेशन की चारदीवारी में घुसा दिया, फिर अन्य आतंकवादियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
धमाके की वजह से पुलिस स्टेशन के तीन कमरे ढह गए हैं। इमारतों के मलबे से शवों को निकालने की कोशिश की जा रही है। ऐसी आशंका है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान ने ली है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अंतरिम प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने डीआई खान में सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और शहीदों और घायलों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
काकर ने कहा कि सुरक्षा बलों को ऐसे कायरतापूर्ण कृत्यों से हतोत्साहित नहीं किया जा सकता है और उन्होंने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।
कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को पूरा देश सलाम करता है।" कार्यवाहक आंतरिक मंत्री सरफराज अहमद बुगती ने भी डीआई खान में सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठान पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।
डीआई खान जिले में हाल के सप्ताहों में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है। इससे पहले जिले में पुलिस को निशाना बनाकर किये गये बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गयी थी। पुलिस अधिकारी मोहम्मद अदनान ने कहा, बम शहर में पुलिस गश्त के मार्ग के करीब विस्फोट हुआ।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications