Pakisthan: बलूचिस्तान के एयरबेस पीएनएस सिद्दीकी पर हमला, बम ब्लॉस्ट, कई राउंड फायरिंग

पाकिस्तान (Pakistan) के दूसरे सबसे बड़े एयरपोर्ट पीएनएस सिद्दीकी पर हमला हुआ है। नौसैनिक एयर स्टेशन पर कुछ देर लगातार गोलियां की तड़तड़ाट सुनी गई। इसके अलावा दहशतगर्दों ने आसपास कई स्थानों पर विस्फोट भी किए हैं। स्थानीय न्यूज प्लेटफॉर्म द बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। हमले के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी केच ने टीचिंग हॉस्पिटल तुरबत में आपातकाल लगा दिया है और सभी डॉक्टरों को तुरंत ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है।

तुर्बत नौसैनिक हवाई स्टेशन पाकिस्तान का सबसे बड़ा नौसेना का एयर स्टेशन है। इसे चीन के निवेश के जरिए विकसित किया गया है। दरअसल, मजीद ब्रिगेड बलूचिस्तान प्रांत में चीन के निवेश का विरोध करती है और चीन और पाकिस्तान पर क्षेत्र के संसाधनों के शोषण का आरोप लगाती है। द बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बीएलए ने दावा किया है कि उसके लड़ाके एयरबेस में घुस गए हैं। वहीं पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने एक बयान में बताया कि आठ आतंकवादियों के एक समूह ने पोर्ट अथॉरिटी कॉलोनी में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा बलों के जवानों ने उन्हें सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

Pakistan airbase PNS Siddiqui

कड़ी सिक्योरिटी घेर तोड़कर घुसे
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान एयरबेस पर चीन ड्रोन तैनात है, जिसके जरिए निगरानी की जाती है। लेकिन इसके बवजूद चोर घुस गए। वहीं इससे पहले 29 जनवरी को इसने ग्वादर में सैन्य खुफिया मुख्यालय माच शहर को निशाना बनाया था, 20 मार्च को इसने तुर्बत में पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसेना एयरबेस पर हमला किया, जैसा कि द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया है।

वहीं मकरान डिवीजन के आयुक्त सईद इमरानी के मुताबिक आतंकियों के हाई सिक्योरिटी वाली एयरबेस की एरिया में घुसने का प्रयास विफल हो चुका है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इमरानी ने कहा कि हमला सोमवार को लगभग पांच हुआ, जब आतंकवादियों ने नौसैनिक अड्डे में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसकी जानकारी होते ही सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर लिया और गोलीबारी शुरू हो गई।

वहीं इससे पहले 20 मार्च को पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स में कई विस्फोटों और गोलीबारी की सूचना के बाद शुरू हुई लड़ाई में कम से कम दो पाकिस्तानी सैनिक और आठ आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने एक बयान में बताया कि आठ आतंकवादियों के एक समूह ने पोर्ट अथॉरिटी कॉलोनी में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा बलों के जवानों ने उन्हें सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+