पाकिस्तान: इमरान खान समेत 6 नेताओं पर आतंकी हमलों का साया
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में चुनाव का मौसम है और इस दौरान इमरान खान समेत कई नेताओं पर आतंकी हमलों का साया मंडरा रहा है। पाकिस्तान के नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी ने कहा है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान समेत कुछ बड़े नेताओं पर चुनावी रैलियों के दौरान आतंकी हमला हो सकता है। पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव है और राजनीतिक पार्टियां दांव ठोकने के लिए जो अपना जोर लगाने में लगी हुई है।

अथॉरिटी ने कुल छह लोगों के नाम जारी किए हैं, जो टेरर हिट लिस्ट में शामिल है। इसमें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान, अवामी नेशनल पार्टी के नेता असफंदियार वाली और अमीर हैदर होती, कौकमी वतन पार्टी के प्रमुख अफताब शेरपाओ, जमियत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के नेता अकरम खान दुरार्नी जैसे राजनेता शामिल है।
इसके अलावा मुंबई हमला का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा का सरगना हाफिज सईद का बेटा तहला सईद भी टेरर हिट लिस्ट में शामिल हैं। हाफिज का बेटा अल्लाह-हू-अकबर तेहरीक पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहा है। एजेंसी के मुताबिक, पीपीपी और पीएमएल-एन पार्टी के कुछ नेताओं पर आतंकी हमला का खतरा मंडरा रहा है।
इस रिपोर्ट ने चुनावी रैलियों के दौरान हिंसा की संभावना बताई है। बता दें कि हाल ही में पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो की चुनावी रैली के दौरान उनकी कार पर पथराव हुआ था। नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी ने इसके लिए पाकिस्तान गृहमंत्रालय को चेता दिया है।












Click it and Unblock the Notifications