आम खाने वाले सावधान: 2 आम की कीमत ₹ 1 लाख 57000
नयी दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही बड़े से लेकर बच्चों तक को आम का इंतजार होता है। बाजारों में आम के आते ही लोग उसे खरीदने पर टूट पड़ते है। आम सस्ता हो या फिर महंगा आम के शौकीन इसे खाने से नहीं चूकते, लेकिन अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे पढ़कर आम आश्चर्य में डूब जाएंगे। अगर आप अच्छी गुणवत्ता वाली आम खाना चाहते है तो ये खबर आपको हैरान कर देने वाली है।

जापान में दो आम की कीमत 157000 रुपए है। इन खास आमों को जापान में 300000 येन में नीलाम किया गया है। ये खास किस्म के आम पश्चिमी जापान के मियाज़ाकी जिले में उगाया गया है। इस खास आम का नाम 'ताईयो ना तमागो' है। जिसकी गुणवत्ता खास होती है।
इसकी ये कीमत बी उनकी इसी गुणवत्ता की वजह से लगाई गई है। चुनिंदा मानदंडों के अनुरूप इसका वजन 350 ग्राम और शर्करा की उच्च मात्रा हैं। यहां मौसम की शुरुआत में ही फसलों की, फलों की नीलामी हो जाती है। ऐसे में इस खास तरह के ताईयो न तमागो आम को 157000 रुपए में नीलाम किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications