Thailand: पैटोंगटार्न शिनावात्रा बनीं थाईलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

Thailand Prime Minister: पैटोंगटार्न शिनावात्रा, थाईलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गई हैं और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पैटोंगटार्न शिनावात्रा के हाथों में उस वक्त देश की कमान आई है, जब कुछ ही दिन पहले संवैधानिक अदालत ने श्रीथा थाविसिन को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

संवैधानिक न्यायालय थाईलैंड की दो दशकों से चली आ रही राजनीतिक उथल-पुथल का केंद्रबिंदु है। रविवार को 37 वर्षीय पैटोंगटार्न शिनावात्रा को थाईलैंड के राजा ने, संसद की तरफ से उन्हें चुने जाने के दो दिनों बाद प्रधानमंत्री के रूप में समर्थन दे दिया है, जिससे आने वाले हफ्तों में उनके लिए मंत्रिमंडल बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

Thailand Prime Minister

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर थाईलैंड की सबसे युवा नेता को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं है। सोशल मीडिया पोस्ट में, पीएम मोदी ने कहा, कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना चाहेंगे।

पीएम मोदी ने लिखा है, कि "थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुनाव पर बधाई। एक बहुत ही सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। भारत और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए आपके साथ काम करने के लिए तत्पर हूं, जो सभ्यता, संस्कृति और लोगों से लोगों के जुड़ाव की मजबूत नींव पर आधारित हैं।"

पैटोंगटार्न शिनावात्रा कौन हैं?

पैटोंगटार्न अपने अरबपति पिता और अपनी चाची यिंगलक शिनावात्रा के बाद इस पद पर आसीन होने वाली तीसरी शिनावात्रा हैं। दोनों को तख्तापलट के जरिए पद से हटा दिया गया था और निर्वासन में जाने के लिए मजबूर किया गया था, हालांकि पिछले साल थाकसिन थाईलैंड लौट आए थे, क्योंकि फ़्यू थाई ने सरकार बना ली थी।

पैटोंगटार्न को बैंकॉक में पार्टी के मुख्यालय में एक समारोह में नियुक्ति पत्र दिया गया है, जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन में पार्टियों के वरिष्ठ सदस्य और उनके पिता शामिल हुए, जिनकी कोई औपचारिक भूमिका तो नहीं है, लेकिन उन्हें फ़्यू थाई पार्टी का वास्तविक नेता माना जाता है।

पिता और बेटी एक ही कार में आए थे और हाथ पकड़कर मुस्कुराते हुए साथ-साथ दोनों पार्टी दफ्तर पहुंचे।

Thailand Prime Minister

पैटोंगटार्न ने राजा, थाई लोगों और सांसदों को धन्यवाद देते हुए कहा, कि वह अपने कर्तव्यों को "खुले दिमाग से" निभाएंगी, और "थाईलैंड के हर वर्ग, हर इंच को एक ऐसा स्थान बनाएंगी, जो थाई लोगों को सपने देखने, बनाने और अपने भविष्य को खुद तय करने की हिम्मत करने की अनुमति दे।"

संवैधानिक न्यायालय द्वारा प्रधानमंत्री श्रीथा थाविसिन को पद पर एक वर्ष से भी कम समय बाद पद से हटाए जाने के कुछ दिनों बाद ही पैटोंगटार्न को प्रधानमंत्री चुना गया है। न्यायालय ने उन्हें एक कैबिनेट मंत्री की नियुक्ति के लिए गंभीर नैतिक उल्लंघन का दोषी पाया, जिसे एक न्यायाधीश को रिश्वत देने के कथित प्रयास के बाद न्यायालय की अवमानना ​​के लिए जेल भेजा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+