रक्त का थक्का जमने की आशंकाओं के बीच ऑक्सफोर्ड ने बच्चों पर किए जाने वाले एस्ट्राजेनेका के परीक्षण पर लगाई रोक
एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस वैक्सीन से रक्त का थक्का जमने की आशंकाओं के चलते ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने ब्रिटेन में इस वैक्सीन के बच्चों पर किए जाने वाले परीक्षण पर रोक लगा दी है।
लंदन। एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस वैक्सीन से रक्त का थक्का जमने की आशंकाओं के चलते ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने ब्रिटेन में इस वैक्सीन के बच्चों पर किए जाने वाले परीक्षण पर रोक लगा दी है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को इस बाबत जानकारी दी। ऑक्सफोर्ड ने अपने बयान में कहा कि, हालांकि परीक्षण के दौरान सुरक्षा को लेकर कोई चिंताएं नहीं हैं, लेकिन परीक्षण के दौरान वैक्सीन की कोई भी खुराक देने से पहले हम वयस्कों में रक्त का थक्का जमने के सामने आए कुछ मामलों पर यूके के नियामकों की समीक्षा रिपोर्ट का इंतजार करेंगे।

Recommended Video
मालूम हो कि ब्रिटेन की मेडिसिंस एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (MHRA) दुनियाभर के उन निकायों में शामिल है जो एस्ट्राजेनेका वैक्सीन से रक्त का थक्ता जमने के सामने आए मामलों की समीक्षा कर रहे हैं। ये निकाय यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि रक्त का थक्का जमने का एस्ट्राजेनेका वैक्सीन से कोई संबंध है या नहीं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते एम्स में OPD सेवा बंद, केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाले मरीजों को एंट्री
बता दें कि नॉर्वे और यूरोप के कुछ देशों में एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस वैक्सीन लगने के कुछ समय बाद लोगों में रक्त का थक्का जमने के मामले सामने आए थे, जिसके बाद इस वैक्सीन के इस्तेमाल को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। हालांकि बाद में इसके इस्तेमाल को बहाल कर दिया गया। MHRA के अलावा डब्ल्यूएचओ और यूरोपियन मेडिसिंस एजेंसी एस्ट्राजेनेका पर जारी अपने अध्यन का इस सप्ताह के अंत में खुलासा करेंगी। मालूम हो कि ब्रिटेन एस्ट्राजेनेका की 18 मिलियन खुराक लगाई जा चुकी हैं जिनमें से30 मामलों में रक्त का थक्का जमने की शिकायत सामने आई थी। वहीं, मंगलवार को यूरोपियन मेडिसिंस एजेंसी ने कहा कि वह एस्ट्राजेनेका से रक्त का थक्का जमने के अध्ययन को लेकर अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और अभी अध्ययन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications