Oscars 2018 : जॉर्डन पील ने जीता 'गेट आउट' के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर
Recommended Video

लॉस एंजेलिस। मनोरंजन जगत का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह 'ऑस्कर 2018' कैलिफोर्निया के डोल्बी थिएटर में चल रहा है। सितारों से सजी इस महफिल में आज कलाकारों को उनकी मेहनत के लिए पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। जॉर्डन पील को 'गेट आउट' के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर दिया गया है। जार्डन पहले अफ्रीकी-अमेरिकन हैं जिन्हें ये प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है।

आपको बता दें कि इस अवार्ड समारोह से पहले हॉलीवुड अभिनेता जॉर्डन पीले ने कहा था कि फिल्म 'द इमोजी मूवी' के कारण उन्होंने समय से पहले अभिनय छोड़ा था। उन्होंने फिल्म 'गेट आउट' से निर्देशन में कदम रखा है, जिसके लिए उन्हें आज अवार्ड से नवाजा गया है।
ऑस्कर में महिलाओं का बोलबाला
गौरतलब है कि इस इस बार ऑस्कर में महिलाओं की ही तूती बोल रही है। 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' ने उन चार महिला अभिनेत्रियों को चुना है, जो 90वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की ट्रॉफी विजेता कलाकार को देंगी। ऑस्कर के इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस डेनियला वेगा अवॉर्ड प्रेजेंट कर रही हैं. जबकि जेनिफर लॉरेंस और जोडी फोस्टर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के नाम की घोषणा करने वाली हैं जबकि जेन फोंडा और हेलेन मिरेन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता को पुरस्कार ट्रॉफी देंगी।
Best original screenplay award goes to Jordan Peele for 'Get Out'. #Oscars (file pic) pic.twitter.com/S4yMzQ2vaO
— ANI (@ANI) March 5, 2018












Click it and Unblock the Notifications