#Oscars अरे-अरे बेस्ट फिल्म 'ला ला लैंड', नहीं...'मूनलाइट' है
फिल्म जगत के सबसे बड़े सम्मान ऑस्कर अवॉर्ड में फिल्म 'ला ला लैंड' की धूम रही।
लॉस एंजेलिस। ऑस्कर 2017 का आयोजन आज सुबह करीब 5:30 बजे डॉल्बी थिएटर में शुरू हुआ। विश्वस्तरीय इस अवार्ड फंक्शन में उस समय भारी गलती हो गई, जब बेस्ट फिल्म के अवार्ड का ऐलान किया जा रहा था।
बेस्ट फिल्म के लिए पहले 'ला ला लैंड'
आपको बता दें कि बेस्ट फिल्म के लिए पहले 'ला ला लैंड' का नाम लिया गया फिर कहा गया कि गलती हो गई ये अवार्ड फिल्म 'मून लाइट' को जाता है। ऑस्कर के होस्ट जिमी किम्मेल ने कहा कि यह उनकी गलती है और वो जानते है उन्होंने सब गड़बड़ कर दी है। ऑस्कर से इतनी बड़ी ग़लती की उम्मीद किसी को नहीं थी।
'ला ला लैंड' की धूम रही
आपको बता दें कि इस अवार्ड के साथ ही इस फिल्म 'मून लाइट' को कुल 3 अवॉर्ड मिले जबकि पूरे ऑस्कर में 'ला ला लैंड' की धूम रही। 'ला ला लैंड' को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड मिले। ऑस्कर अवार्ड नाम से लोकप्रिय इन अवार्ड में का आयोजन कैलिफोर्निया के हॉलीवुड में, डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications