#Oscars अवार्ड जीतने वाले महेरशेला अली बने पहले मुस्लिम एक्टर
महेरशेला अली ने अपने करियर की शुरूआत 2001 में टीवी सीरीज 'क्रॉसिंग जॉर्डन' से की थी।
लॉस एंजेलिस। 89वें एकेडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर सेरेमनी लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में शुरू हो चुकी है। जहां आज यहां सितारों का मेला लगा हुआ है, आज अमेरिकी अभिनेता महेरशेला अली को फिल्म मूनलाइट के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला, ये अवार्ड जीतने वाले वो पहले मुस्लिम अभिनेता हैं।
आइए एक नजर डालते हैं मोस्ट टैलेंटड एक्टर महर्रशेला अली के सफर पर...
- महेरशेला अली लीक से हटकर एक्टर माने जाते हैं।
- इन्होंने अपने करियर की शुरूआत 2001 में टीवी सीरीज 'क्रॉसिंग जॉर्डन' से की थी।
- अली ने सफलता का स्वाद चखा फिल्म 'द 4400' से।
- हॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 'मेकिंग रेव्यूलेशन' लेकिन साल 2008 में आई उनकी ब्लॉलब्लास्टर मूवी 'द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन'ने उनकी लाइफ को बदल डाला।
- 'मूनलाइट' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीतने के साथ ही वह ऑस्कर जीतने वाले पहले मुस्लिम अभिनेता हैं।














Click it and Unblock the Notifications