9/11 प्लेन को हाईजैक करने वाले आतंकी की बेटी से ओसामा के बेटे ने रचाया निकाह
रियाद। ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन ने 9/11 अटैक में अमेरिकी प्लेन को हाईजैक करने वाले मोहम्मद अट्टा की बेटी से निकाह रचा लिया है। अलकायदा ने इस बात की पुष्टी की है कि हमजा ने अट्टा का बेटी से निकाह कर लिया है। ओसामा का 29 वर्षीय हमजा, इस वक्त आतंकी संगठन अलकायदा के सीनियर पॉजिशन पर है, जो अपने पिता की मौत का बदलने लेने की योजना बना रहा है, जिसे अमेरिका ने सात साल पहले पाकिस्तान के एबटाबाद में मार गिराया था।

यह भी पढ़ें: ओसामा की मां का खुलासा- कैसे बना उनका सबसे प्यारा बेटा खूंखार आतंकी
अमेरिकी प्लेन को हाईजैक करने वाला अट्टा एक इजिप्तियन नागरिक था, जिसने 2001 में एयरलाइन 11 को हाईजैक कर वर्ल्ड ट्रैड टॉवर (WTT) में घुसा दिया था, जिसमें सभी 92 यात्री समेत करीब 1,600 लोगों की मौत हुई थी। हमजा के सौतेले भाई अहमद अल-अट्टास ने कहा कि दोनों ने निकाह रचा लिया है और वे अफगानिस्तान में हो सकते हैं।
अल-कायदा चीफ अल-जवाहिरी की जगह लेने वाले हमजा ने कई ऑडियो क्लीप जारी कर वेस्टर्न इंटरेस्ट पर अटैक करने की धमकी दी था, जिसमें 2016 में उसने अपने पिता का बदला लेने का वादा किया था। हमजा पूर्व अलकायदा चीफ ओसामा बिन लादेन की तीसरी पत्नी खैरीआह सबर का बेटा है। हमजा के भाई खालिद को भी अमेरिका ने मार दिया था।
अमेरिका और वेस्टर्न इंटेलिजेंस एजेंसीज पिछले दो सालों से हमजा को ढूढने में लगी है। बता दें कि अमेरिकी नैवी ने मई 2011 में ओसामा बिन लादेन को ढूंढकर उसे गोली मार दी थी, था, जो पाकिस्तान के एबटाबाद में अपनी तीन पत्नियों के साथ एक कंपाउंड में छुपा हुआ था।
यह भी पढ़ें: ओसामा बिन लादेन के डॉक्टर की जान को खतरा, अज्ञात जेल में किया गया शिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications