Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओसामा का बेटा हमजा आतंकी घोषित, जानिए 10 बड़ी बातें

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, हमजा बिन लादेन एक बड़ा खतरा बनकर उभरा है। उसने अमेरिकी नागरिकों को घर में घुसकर मारने की धमकी भी दी है।

वाशिंगटन। आतंकी हमले से पूरी दुनिया को हिलाकर रख देने वाले ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन को अमेरिका ने आतंकी घोषित कर दिया है। अमेरिका ने यह कार्रवाई आतंकी संगठन अलकायदा के प्रमुख अयमन अल-जवाहिरी की ओर से हमजा को संगठन का आधिकारिक सदस्य घोषित किए जाने के डेढ़ साल बाद यह कार्रवाई की है। अलकायदा का संस्थापक ओसमा बिन लादेन था जिसे अमेरिका ने साल 2011 में गुप्त ऑपरेशन में मार गिराया था। 'क्राउन प्रिंस ऑफ टेरर' कहे जाने वाले हमजा के बारे में 10 मुख्य बातें-

ओसामा का बेटा हमजा आतंकी घोषित, जानिए 10 बड़ी बातें

1. 'अमेरिका के लिए बड़ा खतरा'
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, हमजा बिन लादेन एक बड़ा खतरा बनकर उभरा है। उसने अमेरिकी नागरिकों को घर में घुसकर मारने की धमकी भी दी है।

2. ऑडियो मैसेज
साल 2015 में हमजा का एक ऑडियो सामने आया था जिसमें वह पश्चिमी देशों की राजधानियों में आतंकी हमले कराने की बात कहते सुना गया था। बीते साल भी उसका एक ऑडियो सामने आया जिसमें वह अमेरिका से बदला लेने की धमकी दे रहा है।

3. अकेले आतंकियों से हमले की अपील
हमजा ने आतंकियों से ग्रुप में हमला करने के बजाय अलग-अलग और अकेले किसी जगह को निशाना बनाने की अपील की थी। उसने अमेरिका, फ्रांस, इजराइल को निशाना बनाने को कहा।

4. ओसामा का सबसे प्रिय बेटा
हमजा ओसामा बिन लादेन का सबसे चहेता बेटा था। एक ब्रिटिश नेता ने उसे एक बार क्राउन प्रिंस ऑफ टेरर कहा था।

5. ओसामा की मौत का बदला लेने की धमकी
साल 2011 में अमेरिकी फौज ने गुप्त ऑपरेशन के जरिए पातिस्तान में ओसामा को मार गिराया तो हमजा ने पिता की मौत का बदला लेने की कसम खाई थी।

6. अलकायदा का मौजूदा चीफ नहीं
ओसामा की नौत के बाद उसके इजिप्ट के डिप्टी कमांडर अयमन अल-जवाहिरी ने अलकायदा की बागडोर अपने हाथ में ले ली। लेकिन हमजा एक सक्रिय साजिशकर्ता रहा।

7. आधिकारिक तौर पर बना आतंकी
साल 2014 में जवाहिरी ने ही हमजा के अलकायचा में शामिल होने का ऐलान किया और कहा कि वह अब इस संगठन का आधिकारिक सदस्य है।

8. हमजा को दी जाने वाली थी ट्रेनिंग
ओसामा के घर कार्रवाई के दौरान अमेरिकी नेवी सील को कुछ चिट्ठियां मिलीं। जिनमें वह हमजा ने अलकायदा के सऊदी प्रमुख से खुद को ट्रेनिंग देने की अपील करता है।

9. आठ साल रहा दूर
कहा जा रहा है कि जब साल 2009 में हमजा ने ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद इलाके में स्थित ठिकाने के पते पर चिट्ठी लिखी थी। उस वक्त वे दोनों आठ साल से नहीं मिले थे।

10. ओसामा चाहता था उसे अपने जैसा
ओसामा बन लादेन अपने बेटे को उत्तराधिकारी बनाने की कोशिश में था। उस वक्त हमजा ईरान में नजरबंद था। ओसामा उसे अलकायदा नेता बनाना चाहता था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+