चोट लगने का बहाना बनाकर महिला प्लेयर ने बीच मैदान पर अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया की एक सॉफ्टबॉल महिला प्लेयर ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए एक खास तरीका चुना, जिसने सभी को हैरान कर दिया। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कैनबरा, 12 दिसंबर। ऑस्ट्रेलिया की एक सॉफ्टबॉल महिला प्लेयर ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए एक खास तरीका चुना, जिसने सभी को हैरान कर दिया। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

चोट लगने का बनाना बनाकर बीच मैदान पर किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज
ऑस्ट्रेलिया की सॉफ्टबॉल प्लेयर सारा रियो ने अपनी गर्लफ्रेंड जैसिंडा कोमांडे को एक लीग मैच के दौरान बीच मैदान पर प्रपोज किया। यह मैच पर्थ के मिराबूका में खेला जा रहा था। रियो और जैसिंटा दोनों दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सारा अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए उस लम्हे का इंतजार कर रही थी जिससे हमेशा हमेशा की तरह याद रखा जा सके।

चोट लगने का बहाना बनाकर गर्लफ्रेंड को मैदान पर बुलाया
इस घटना के वायरल वीडियो में रियो मैच खेलते वक्त जमीन पर गिर जाती हैं। उन्हें जमीन पर गिरता देख सभी प्लेयर उनके पास आ जाते हैं। जब वह कुछ पल के लिए नहीं उठती तो रियो की गर्लफ्रेंड जैसिंटा दौड़कर उनके पास आती हैं। जैसे ही जैसिंटा रियो को संभालने के लिए मैदान पर आती हैं। रियो तुरंत घुटनों के बल बैठकर जैसिंटा को शादी के लिए प्रपोज कर देती हैं। यह देखकर पूरी भीड़ भावुक हो जाती है और जोर-जोर से ताली बजाने लगती है। दोनों इसके बाद एक दूसरे के गले लग जाते हैं।

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को जैसिंडा ने 6 नवंबर को टिक-टॉक पर शेयर किया था। जिस पर अभी तक 1.3 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इस पूरी घटना के बारे में बताते हुए जैसिंडा ने कहा कि सारा ने इसको लेकर अपने कोच को पहले ही बता दिया था, इसके अलावा उन्होंने मेरे पिता से भी पूछा था। टिक-टॉक वीडियो में दिखाया गया है कि दोनों मैंच खत्म होने के बाद अकेले में मैदान पर एक दूसरे से साथ समय बिताते हैं और शराब पीते हैं।

उसके साथ बिताने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती हूं।
जेसिंटा ने कहा कि सारा ने उन्हें बताया कि यह उनका बड़ा मैच था, इसलिए इसे देखने के लिए उन्होंने अपने सभी दोस्तों और परिजनों को बुलाया था। जब यह हुआ तो मैं समझ ही नहीं पाई कि यह सब एक योजना का हिस्सा था और मैं सच में उनके चोट लगने को लेकर चिंता में थी। जेसिंटा ने कहा कि यह वाकई बेहद शानदार क्षण था, मैं अपना सारा जीवन उसके साथ बिताने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती हूं।












Click it and Unblock the Notifications