पीएम मोदी के लद्दाख दौरे से चीन तिलमिलाया, कहा-तनाव बढ़ाने वाला कोई कदम न उठाएं
बीजिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब शुक्रवार को अचानक लद्दाख पहुंचे तो न सिर्फ सुरक्षा विशेषज्ञ हैरान रह गए, बल्कि दुश्मन चीन भी खासा परेशान हो गया है। चीन की तरफ से पीएम मोदी के इस अचानक हुए दौरे पर प्रतिक्रिया देने में जरा भी दे नहीं की है। चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से पीएम मोदी के लद्दाख दौरे पर टिप्पणी की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।
Recommended Video

चीनी विदेश मंत्रालय का बयान
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान की तरफ से पीएम मोदी के लद्दाख दौरे पर तल्ख बयान दिया गया है। लिजियान ने कहा, 'भारत और चीन इस समय संपर्क बनाए हुए हैं, सैन्य और राजनयिक चैनल्स के जरिए तनाव को कम करने के लिए बातचीत जारी है। किसी भी पार्टी को इस तरह का कोई कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे इस मौके पर तनाव और बढ़े।' 15 जून को गलवान घाटी में चीन के साथ गलवान घाटी में हिंसा हुई थी उसमें 20 सैनिक शहीद हुए थे। ये सभी सैनिक लेह स्थित XIV कोर के तहत पोस्टेड थे। पीएम मोदी ने कहा, 'भारत मां के दुश्मनों ने आपकी आग और प्रकोप को देखा है।' पीएम मोदी के साथ शुक्रवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत भी मौजूद रहे और आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी साथ में रहे। पीएम मोदी ने सेना, वायुसेना और इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के सैनिकों के साथ 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित नीमू में फॉरवर्ड पोस्ट वाले इलाके में मुलाकात की। पीएम मोदी ने उन जवानों से भी मुलाकात की है जो 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में घायल हो गए थे। पीएम मोदी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर हालातों के बारे में जानकारी ली।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications