अमेरिका में रातों रात मरीज डबल, नीदरलैंड में लॉकडाउन, जानिए विश्व में कैसे कोहराम मचा रहा ओमिक्रॉन?

ओमिक्रॉन वेरिएंट ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। अमेरिका में रातोंरात मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई तो नीदरलैंड में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है।

नई दिल्ली, दिसंबर 19: पिछले तीन हफ्तों में कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट पूरी दुनिया पर अपना कब्जा जमा चुका है और इसके फैलने की रफ्तार कितनी है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं, कि सिर्फ एक रात में अमेरिका में मरीज दोगुने हो चुके हैं तो नीदरलैंड में एक तरह से लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन में हालात ऑउट ऑफ कंट्रोल हो चुके हैं और अस्पतालों में मरीजों का इलाज करने के लिए डॉक्टर नहीं बचे हैं। आईये जानते हैं, विश्व के अलग अलग देशों में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने कितना कहर बरपा रखा है?

Recommended Video

    Omicron variant: America में रातभर में मरीज डबल, दुनिया में ओमिक्रॉन का कोहराम ? | वनइंडिया हिंदी
    अमेरिका में रातों रात मरीज दोगुने

    अमेरिका में रातों रात मरीज दोगुने

    अमेरिका में अब ओमिक्रॉन वेरिएंट लोगों को बीमार करने वाला प्रमुख वेरिएंट तो बन ही गया है, लेकिन डेल्टा वेरिएंट ने भी लोगों का पीछा नहीं छोड़ा है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या रिकॉर्ड नंबर के साथ दोगुनी हो गई है और अब अमेरिका के 44 राज्यों में ओमिक्रॉन वायरस पूरी तरह से फैल चुका है। खासकर न्यूयॉर्क की स्थिति काफी खराब होती जा रही है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को ओमिक्रॉन वेरिएंट के मरीजों की संख्या में 97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और कुल 830 मामलों की पुष्टि हुई है। अमेरिका के 'रोग नियंत्रण रोकथाम केन्द्र' यानि सीडीसी ने कहा है कि, न्यूयॉर्क की स्थिति खराब हो रही है और शनिवार को 21 हजार 908 नये मरीज मिले हैं, जिनमें कम से कम 13 प्रतिशत मरीज ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित हो सकते हैं।

    टीका लगाने से भागते अमेरिकी

    टीका लगाने से भागते अमेरिकी

    अमेरिका में एक तरफ ओमिक्रॉन वेरिएंट भीषण रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ अभी भी अमेरिका की एक बड़ी आबादी वैक्सीनेशन से भागती नजर आ रही है। जिसके बाद न्यूयॉर्क प्रशासन की तरफ से लोगों से टीका लगवाने की अपील की गई है। न्यूयार्क में पिछले एक हफ्ते में 25 प्रतिशत से ज्यादा मरीज बढ़ गये हैं। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शनिवार को कहा है कि, ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले अब तक 89 देशों में दर्ज किया जा चुका है और इसके दोगुना होने की रफ्तार 1.5 दिन है। वहीं, अभी तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ वैक्सीन कितनी असरदार है, इसका पता नहीं लग पाया है।

    नीदरलैंड में सख्त लॉकडाउन

    नीदरलैंड में सख्त लॉकडाउन

    ओमिक्रॉन वेरिएंट के तेज फैलाव को देखते हुए नीदरलैंड में सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है और लॉकडाउन के द्वारा डच सरकार देश में कोविड 19 संक्रमण के चेन को तोड़ना चाह रही है। नीदरलैंड में स्कूल, विश्वविद्यालय और सभी गैर-जरूरी दुकानों, बार और रेस्टोरेंट को 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मार्क रूट ने शनिवार रात कहा कि, क्रिसमस और नये साल के मौके पर लोगों को सिर्फ दो गेस्ट को घर बुलाने की इजाजत होगी। देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने कहा कि, "नीदरलैंड में फिर से लॉकडाउन लग रहा है और यह कदम "ओमिक्रॉन संस्करण की वजह से पांचवीं लहर के कारण उठाना जरूरी था, जो हम पर असर डाल रहा है।"

    फ्रांस, साइप्रस और ऑस्ट्रिया में सख्ती

    फ्रांस, साइप्रस और ऑस्ट्रिया में सख्ती

    डच सरकार द्वारा देश में लगाए गये लॉकडाउन की घोषणा से पहले फ्रांस, साइप्रस और ऑस्ट्रिया में यात्रा प्रतिबंध को काफी कड़ा कर दिया गया है। वहीं, पेरिस ने नये साल के मौके पर सार्वजनिक आतिशबाजी को भी रद्द करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया है। वहीं, डेनमार्क ने थिएटर, कॉन्सर्ट हॉल, मनोरंजन पार्क और म्यूजियमों को बंद कर दिया है। वहीं आयरलैंड में रात आठ बजे के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है, जबकि इनडोर और ऑउटडोर कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया है।

    अब हम थक गये हैं- आयरलैंड सरकार

    अब हम थक गये हैं- आयरलैंड सरकार

    वहीं, आयरलैंड सरकार ने भी देश में कोरोना गाइडलाइंस में सख्ती की घोषणा करते हुए नये तरह के कई प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने देश में कोरोना वायरस की वापसी की घोषणा करते हुए कहा कि, ''ये काफी मुश्किल है और कोविड नियमों का पालन करना अब आसान नहीं है। अब हम सब कोविड 19 और आवश्यक प्रतिबंधों से थक चुके हैं। अब लोगों के मन में निराशा आ रही है, लेकिन हकीकत को स्वीकार करना पड़ेगा और हमें एक बार फिर से प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा''।

    इंग्लैंड में बेकाबू हो रहे हैं हालात

    इंग्लैंड में बेकाबू हो रहे हैं हालात

    ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम में कोरोनोवायरस के तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन संस्करण के मामले तेजी से बढ़कर 25,000 तक पहुंच गए, जबकि इसके साथ अब तक हुई मौतों की कुल संख्या बढ़कर सात हो गई है। यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार को कहा कि, देश में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है और अब मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत आ रही है। देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से 85 मरीज गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+