ओमिकॉन: कैसे पूरे यूरोप में कोरोना के नए वेरिएंट का विस्फोट कर सकती हैं ये दो उड़ानें, जानें
दक्षिण अफ्रीका से एम्सटर्डम के लिए उड़ान भरने वाली 2 केएलएम फ्लाइट्स (KL592 and KL598) पूरी दुनिया के लिए नया खतरा पैदा कर सकती हैं।
केपटाउन, 1 दिसंबर। दक्षिण अफ्रीका से एम्सटर्डम के लिए उड़ान भरने वाली 2 केएलएम फ्लाइट्स (KL592 and KL598) पूरी दुनिया के लिए नया खतरा पैदा कर सकती हैं। दरअसल दक्षिण अफ्रीम में ही कोरोना का अब तक का सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रॉन मिला है, जिसके चलते विश्व के तमाम देश या तो दक्षिण अफ्रीका से उड़ाने रद्द कर रहे हैं या उन्होंने वहां से आने वाले यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू किए हैं।

शनिवार को फ्लाइट में मिले ओमिक्रॉन के 14 मरीज
शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से एम्सटर्डम के लिए उड़ान भरने वाली केएलएम फ्लाइट में 60 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित मिले, जिनमें से 14 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए। इस सभी को एम्सटर्डम की जमीन पर उतरते ही क्वारंटीन कर दिया गया, जबकि क्वारंटीन से बच निकलकर भागने की कोशिश करने वाले एक जोड़े को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये यात्री कहां गए कोई नहीं जानता
फ्लाइट के एक यात्री ने बताया कि सफर के दौरान कुछ यात्रियों ने मास्क पहन रखे थे और कुछ ने नहीं, और ये संक्रमित व्यक्ति हमारे आस-पास की बैठे हुए थे, जो हमारे लिए खतरा बढ़ा रहे थे। इनमें से जिन लोगों को नेगेटिव पाया गया उन्हें जाने दिया गया। मिलान विश्वविद्यालय में एक प्रमुख इतालवी वायरोलॉजिस्ट फैब्रीजियो प्रीग्लियास्को ने कहा कि अब समस्या ये है कि यहां से वे दुनिया भर में गए कौन कहां गया कोई नहीं जानता। जबकि होना ये चाहिए था कि इन सभी को क्वारंटीन किया जाना चाहिए था और लगभग 10 दिनों पर इन पर नजर रखी जानी चाहिए थी, क्योंकि वे ऐसी उड़ान में सफर करके आए थे जहां वायरस मौजूद था, हो सकता है कि वायरस ने उन्हें पकड़ लिया हो। उन्होंने कहा कि यदि यह वेरियंट बहुत खतरनाक है तो यह फ्लाइट पूरी दुनिया के लिए एक विस्फोटक बम बन सकती है।

ओमिक्रॉन कोरोना का सबसे खतरनाक वेरिएंट
बता दें कि विश्व स्वास्थय संगठन ने ओमिक्रॉन वेरिएंट को कोरोना का सबसे खतरनाक वेरिएंट बताया है। यह एक ऐसा वेरिएंट है जो वैक्सीन की सुरक्षा को भी वेअसर कर सकता है। इसके अलावा यह अन्य वेरिएंट के मुकाबले काफी तेजी से फैसला है। डब्ल्यूएचओ ने इसे निगरानी सूची में रखा है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications