अल कायदा का नंबर-2 उमर बिन खेताब अफगानिस्तान में मारा गया
नई दिल्ली। भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा में नंबर-2 की हैसियत रखने वाला उमर बिन खेताब अफगानिस्तान में मारा गया है। अफगानिस्तान इंटेलिजेंस और अमेरिकी फौज के एक संयुक्त अभियान में उमर को मार गिराया गया है। अफगान नेशनल डेरोक्टरेट ऑफ सिक्योरिटी ने बताया है कि 2001 से खेताब अल कायदा में अहम रोल में था। खेताब की मौत को अल कायदा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

खेताब के बारे में बताया गया है कि वो भारी हथियार और विस्फोटकों के इस्तेमाल में विशेषज्ञ था। उमर रात में हमलों के लिए ट्रेंड था। उमप बिन खेताब को अफगानिस्तान के गजनी प्रान्त में गिलान जिले में मारा गया है। खेताब 40 साल का था। बीते सालों में अलकायदा के कई हमलों में शामिल पाए जाने और अपना प्रभाव बढ़ाने के बाद यूएस और अफगानिस्तान की फौजें लगातार मिलकर आतंकियों के सफाए के लिए अभियान चला रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications