ओल्गा टोकार्कज़ुक को 2018 के लिए मिला साहित्य का नोबेल, पीटर हैंडके को 2019 के लिए मिला अवार्ड

स्टॉकहोम: साल 2018 के लिए पोलिश लेखिका ओल्गा टोकार्कजुक को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल फाउंडेशन ने नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। साल 2019 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके को दिया गया है। गुरुवार को की गई घोषणा से पहले साल 1901 से लेकर अब तक साहित्य का नोबेल पुरस्कार 110 बार और 114 लेखकों को दिया जा चुका है।

Olga Tokarczuk gets Nobel Prize in Literature for 2018, Peter Handke for 2019

गौरतलब है कि पिछले साल यौन उत्पीड़न की घटना के बाद साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया था। साहित्य का नोबेल पुरस्कार कभी किसी लेखक को दो बार नहीं दिया गया है। एक्सपर्टस का कहना है कि इस वर्ष एकेडमी ने किसी भी विवाद से बचने के लिए बहुत सतर्कता से विजेताओं के नाम को चुना गया है। वहीं अभी तक कुल 14 महिलाओं को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। सबसे कम उम्र में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले लेखक 41-वर्षीय रुडयार्ड किपलिंग थे, जिन्हें 1907 में पुरस्कृत किया गया था। वहीं सबसे बड़ी उम्र में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाली लेखिका 88-वर्षीय डोरिस लेसिंग थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+