पाक से अमेरिका पहुंचा था ओहायो का संदिग्ध, बढ़ेगा पाक का ब्लड प्रेशर
ओहायो में सोमवार कोई हुई घटना को करार दिया गया आतंकी घटना। सोमालिया से आए अब्दुल रजाक अली अरतन ने दिया घटना को अंजाम। पाकिस्तान होते हुए सोमालिया पहुंचा था अरतन।
ओहायो। सोमवार को ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई घटना के बाद से अमेरिका में बसे मुसलमानों और शरणाथियों के साथ ही साथ पाकिस्तान के लिए भी मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। 18 वर्ष के अब्दुल रजाक अली अरतन ने इस घटना को अंजाम दिया था। इस्लाम को मानने वाला अरतन सोमालिया का शरणार्थी है और वह पाकिस्तान के रास्ते अमेरिका पहुंचा था।

कमजोर नहीं हैंं मुसलमान
यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने इस बात को लेकर कुछ नहीं कहा है कि यह आतंकी घटना थी या नहीं लेकिन इतना कहा है कि इसे एक मकसद के तहत अंजाम दिया गया।
घटना में अरतन की भी मौत हो गई थी लेकिन उसकी फेसबुक पोस्ट से एक साथ कई इशारे मिलते हैं।
18 वर्ष के अब्दुल रजाक ने फेसबुक पर लिखा था, 'उसका खून खौलने लगा है। अमेरिका दूसरे देशों में हस्तक्षेप करना बंद करो ,खासकर मुसलमान समुदाय में। हम कमजोर नहीं है। इस बात को ध्यान रखना।'
अरतन ने चरमपंथी मौलवी अनवार अल-अवलाकी का भी जिक्र किया था। अवलाकी यमन में अल-कायदा के लिए आतंकियों की भर्ती करता था। वर्ष 2011 में ड्रोन हमले में उसकी मौत हो गई थी।
सात वर्ष तक रहा पाकिस्तान में
अरतन ने वर्ष 2007 अपने परिवार के साथ सोमालिया छोड़ दिया था और फिर वह वर्ष 2014 में अमेरिका आ गया।
यहां पर उसे कानूनी अप्रवासी का दर्जा मिला। वर्ष 2015 में अरतन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था, 'वह एक मुसलमान है और वह नहीं है जैसा मीडिया उसे दिखाता है।'
अमेरिका में कानून के तहत किशोर प्रवासियों अगर 18 वर्ष से कम हैं और यह साबित करते हैं कि उनका शोषण हुआ है या फिर वह उपेक्षित हैं या उनके माता-पिता ने उन्हें छोड़ दिया है तो उन्हें देश में विशेष प्रवासी का दर्जा दिया जाता है। अमेरिका में इस समय अनुमान के मुताबिक 100,000 सोमालियन शरणार्थी हैं।
झूठ बोलकर ली अमेरिका में एंट्री
एनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अरतन की उम्र 18 वर्ष है लेकिन उसकी उम्र को लेकर काफी संदेह है। एनबीसी का कहना है कि अरतन उम्र में काफी बड़ा दिखता है। अभी तक उसकी उम्र की पुष्टि नहीं हो पाई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अरतन वर्ष 2014 में अमेरिका आया था। कहा जा रहा है कि अरतन ने अमेरिका में आने के लिए अपनी उम्र को लेकर झूठ बोला था।












Click it and Unblock the Notifications