कैलिफोर्निया के नाइट क्लब में लगी आग, 9 की मौत, 13 लापता
कैलिफोर्निया के एक नाइट क्लब में शो के दौरान आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई।
कैलिफोर्निया। कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में एक नाइट क्लब में पार्टी के दौरान आग लग गई। इस आग से झुलसकर 9 लोगों की मौत हो गई। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक आग की घटना शाम रात के 11:30 बजे के आसपास हुई।

जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त क्लब में गोल्डन डोना ग्रूप का कंसर्ट चल रहा था, जिसकी वजह से वहां लोगों की काफी भीड़ थी। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 50 से ज्यादा लोग उस वक्त क्लब में मौजूद थे।
हादसे में जहां 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। लोकल रिपोर्टस के मुताबिक करीब 13 लोग लापता है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और रात-बचाव दल मौके पर पहुंची हुई है। पुलिस लगातार लोगों की मदद में जुटी हुई है। अभी तक आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications