19 लाख में बिका डोनाल्‍ड ट्रंप का न्‍यूड स्‍टैच्‍यू, भूत-प्रेतों का पता लगाने वाले ने खरीदा

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का एक न्‍यूड स्‍टैच्‍यू लॉस एंजिल्‍स में नीलाम हुआ है और इसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। ट्रंप का यह स्‍टैच्‍यू करीब 19 लाख रुपए यानी 28,000 अमेरिकी डॉलर में बिका है। इसके बाद इसे एक हॉन्‍टेड म्‍यूजियम में रखा गया है। इस स्‍टैच्‍यू को जैक बॉन्‍स ने खरीदा है।

लॉस एंजिल्‍स। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का एक न्‍यूड स्‍टैच्‍यू लॉस एंजिल्‍स में नीलाम हुआ है और इसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। ट्रंप का यह स्‍टैच्‍यू करीब 19 लाख रुपए यानी 28,000 अमेरिकी डॉलर में बिका है। इसके बाद इसे एक हॉन्‍टेड म्‍यूजियम में रखा गया है। इस स्‍टैच्‍यू को जैक बॉन्‍स ने खरीदा है और जैक पैरानॉर्मल एक्टिविटीज की जांच के लिए मशहूर हैं। बुधवार को इस स्‍टैच्‍यू की निलामी हुई है। इस स्‍टैच्‍यू को जूलियंस ऑक्‍शंस की ओर से निलाम किया गया है। ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्‍ट्रपति हैं।

विवादित है ट्रंप का यह स्‍टैच्‍यू

विवादित है ट्रंप का यह स्‍टैच्‍यू

ट्रंप का यह स्‍टैच्यू काफी विवादित है और माना जाता है कि यह आखिरी स्‍टैच्‍यू था जिसे खत्‍म नहीं किया जा सका था। लॉस एंजिल्‍स में हुई नीलामी में जैक बॉन्‍स ने खरीदा और फिर इस स्‍टैच्‍यू को प्रदर्शन के लिए रख दिया गया था। इस स्‍टैच्‍यू को ट्रंप की इस आखिरी न्यूड स्‍टैच्‍यू को लॉस एंजेलिस के 4600 ब्लॉक में स्थित हॉलीवुड बुलेवार्ड में कड़ी सुरक्षा में रखा गया था।

पांच जगहों पर रखे गए थे स्‍टैच्‍यू

पांच जगहों पर रखे गए थे स्‍टैच्‍यू

अगस्‍त 2016 में ट्रंप के ये न्‍यूड स्‍टैच्‍यू अमेरिका की पांच जगहों लॉस एंजिल्‍स, सैन फ्रांसिस्‍को, न्‍यूयॉर्क, सिएटल और क्‍लेवलैंड में प्रदर्शन के लिए रखे गए थे। इन स्‍टैच्‍यू ने अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। चार स्‍टैच्‍यू जहां पूरी तरह से खत्‍म हो गए तो वहीं यह स्‍टैच्‍यू बच गया था।

कौन हैं जैक

कौन हैं जैक

इन स्‍टैच्‍यू को, 'द एंपरर है नो बॉल्‍स' टाइटल दिया गया था। न्‍यूयॉर्क में ला लुज दे जीसस गैलरी में इस आखिरी स्‍टैच्‍यू को सुरक्षित रखा गया था। जैक बॉन्‍स जिन्‍होंने इस स्‍टैच्‍यू को खरीदा है वह अमेरिकी टीवी की मशहूर पर्सनाल्‍ट हैं। जैक का म्‍यूजियम लास वेगास में पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है।

 किसने किया था इसे तैयार

किसने किया था इसे तैयार

ट्रंप का न्यूड स्‍टैच्‍यू बनाने वाले कलाकार जिंजर ने 2016 में वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि ये स्टेच्यू मिट्टी और सिलिकॉन से बने हैं, और प्रत्येक का वजन 80 पाउंड है। साल 2016 में जब लॉस एंज‍िलिस, सैन फ्रांसिस्‍को, न्‍यूयॉर्क, स‍िएटल और क्‍ल‍िवलैंड में इन ट्रंप के न्‍यूड स्‍टैच्‍यू को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+