रूस के NSA से मिले अजीत डोभाल, सुरक्षा पर हुई चर्चा
मॉस्को, 18 अगस्त। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल यूक्रेन-रूस के शुरू हुए युद्ध के बाद पहली बार रूस के दौरे पर पहुंचे हैं। इस साल फरवरी माह में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ था, उसके बाद पहली बार अजीत डोभाल मॉस्को पहंचे। इस दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार निकोलई पात्रुशेव से मुलाकात की। दोनों के बीच सुरक्षा के क्षेत्र में द्वीपक्षीय सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मॉस्को की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार दोनों ही पक्षों ने देश की सुरक्षा को लेकर चर्चा की, इसके अलावा क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई।

रूस सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि द्वीपक्षीय सहयोग लेकर वृहद स्तर पर चर्चा हुई। दोनों ही देश इस बात को लेकर राजी हुई हैं कि आगे भी यह बातचीत दोनों देशों के बीच जारी रहेगी। इसी बीच थाइलैंड में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अमेरिका और कुछ अन्य देश भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर खुश नहीं हैं, लेकिन भारत ने जिस तरह से अपने इस फैसले का सख्ती से बचाव किया है उसके बाद उन लोगों ने यह स्वीकार कर लिया है। जयशंकर ने कहा कि यह ऐसी स्थिति है जब हर देश अपने लोगों के लिए सबसे अच्छी डील लाने की कोशिश कर रहा है, ऊर्जा की बढ़ती कीमतों को कम करने की कोशिश कर रहा है और हम भी बिल्कुल यही कर रहे हैं।
एस जयशंकर ने कहा कि हम अपने हितों को लेकर बिल्कुल स्पष्ट और ईमानदार हैं। मेरे देश की प्रति कैपिटा इन्कम 2000 डॉलर है, ये वो लोग नहीं हैं जो महंगा ईंधन वहन कर सकते हैं। सरकार की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करें कि हमारे देश के लोगों को सबसे अच्छी डील मिले। कुछ देशों द्वारा इसे स्वीकार नहीं किए जाने पर जयशंकर ने कहा कि एक बार जब आप खुलकर ईमानदारी से इसे बताते हैं तो लोग इसे स्वीकार करते हैं। वो शायद हमेशा इसकी तारीफ नहीं करें लेकिन एक बार जब आप खुलकर बोलें तो कोई दिक्कत नहीं है, आप परोक्ष तरीके से अपने लोगों के हितों के लिए यह फैसला लेते हैं, मुझे लगता है कि दुनिया इसे स्वीकार करेगी।
Recommended Video
बता दें कि यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि जब भारत रूस से सस्ते दाम पर कच्चा तेल खरीदता है तो उसे समझना चाहिए कि इसमे यूक्रेन के लोगों को खून मिला है। हमे भारत से और समर्थन के अपेक्षा थी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications