ISIS ने 500 यजीदियों का किया नरसंहार, बच्चों को भी दफनाया जिंदा

isis
बगदाद। इराक में आईएसआईएस के खिलाफ अमेरिका के हवाई हमलों के कारण यह आतंकी संगठन अब और क्रूर हो गया है। अब यह इराक में रह रहे अल्पसंख्यक समुदायों पर जम कर कहर ढ़ा रहा है।

आईएसआईएस आतंकियों ने इराक के यजीदी समुदाय के 500 लोगों की सरेआम हत्या कर दी। इस घटना की पुष्टि खुद इराक के मानवाधिकार मंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी ने की है। उनके अनुसार देश के उत्तरी इलाके में आतंकियों ने यह नरसंहार किया है। और इतना ही नहीं, सुन्नी चरमपंथियों ने महिलाओं और बच्चों समेत कईयों को जिंदा जमीन में दफना दिया है। वहीं, लगभग 300 यजीदी महिलाओं को गुलाम बना लिया है। आतंकियों ने रविवार को कुछ यजीदियों को इस्लाम कबूलने की शर्त रखी थी और ऐसा न करने पर जान से मार देने की धमकी दी थी।

महिलाओं को बनाया बंधक

सुदानी ने बताया कि 35 वर्ष से कम की सैकड़ों महिलाओं को इराक के शहर मोसूल में बंधक बना कर रखा है। उन्होंने बताया कि, मंत्रालय को बंधकों के बारे में उनके परिवारों से पता चला और यह पूरी तरह से सभी मानवीय और इस्लामी मूल्यों के खिलाफ हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से आतंकी इराकी महिलाओं पर जमकर जुल्म कर रहे हैं। वे घरों में घुस घुस कर अविवाहित महिलाओं को खोज निकाल ले रहे। ताकि उनसे अपने लड़ाकों की शादी कराई जा सके।

सिंजर उन शहरों में से है, जहां सुन्नी आतंकियों का कब्जा है। लिहाजा, इस्लामिक स्टेट की घोषणा होते ही सिंजर से हजारों की तादाद में यजीदी और ईसाइयों ने भाग कर अपनी जान बचाई थी। लेकिन यजीदी समुदाय के लोगों के लिए सिंजर प्रचीन घर जैसे है। वहीं, सुन्नी आतंकी यजीदियों को नापाक और शैतान उपासक मानते हैं। जिस वजह से वे यजीदियों के साथ क्रूरता पूर्ण व्यवहार कर रहे हैं।

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी कहा है कि इराक को आईएसआईएस के गिरफ्त से निकालने में वक्त लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+