ISIS के बाद ईरान, एक हफ्ते में दो वीडियो ने उड़ाई अमेरिका की नींद

तेहरान। एक ओर अमेरिका ईरान के साथ हुई न्‍यूक्लियर डील पर अमेरिकी कांग्रेस और दुनिया को साथ आने के लिए मनाने में लगा है तो वहीं ईरान है कि अमेरिका को खत्‍म करने की धमकी देने लगा है। ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍लाह अली खमेनी ने आईएसआईएस की स्‍टाइल में एक‍ वीडियो जारी किया है।

iran-threat-barack-obama


अभी अमेरिका 9/11 की बरसी पर आईएसआईएस की ओर से जारी एक वीडियो की गुत्‍थी को सुलझाने में लगा ही हुआ है कि इस नए वीडियो और धमकी ने उसकी सिक्‍योरिटी एजेंसी की नींद उड़ा दी है।

क्‍या है ईरान के वीडियो में

एक मिनट और 43 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के उस बयान से हुई है जो उन्‍होंने ईरान को न्‍यूक्लियर हथियार बनाने से रोकने के लिए दिया था। ओबामा ने अपने इस बयान में कहा था कि ईरान को रोकने के लिए अमेरिका मिलिट्री ऑपरेशन की पूरी ताकत रखता है।

वीडियो में व्‍हाइट हाउस दिखाने के साथ ही साथ अयातुल्‍लाह की आवाज भी है। अयातुल्‍लाह ने अमेरिका को धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि ईरान को तबाह करने का दावा करने वाले लोगों को बता दूं कि इस तरह की धमकियों को घमंड कहते हैं। अयातुल्‍ला के मुताबिक ईरान जंग नहीं चाहता है लेकिन अगर जंग की शुरुआत हुई तो फिर ईरान चुप नहीं बैठ सकता।

आईएसआईएस ने भी दी धमकी

वहीं दूसरी ओर 9/11 की बरसी के मौके पर आईएसआईएस ने भी एक वीडियो जारी किया है। आईएसआईएस ने इस वीडियो में दावा किया है कि वह अमेरिका में घुस चुका है। अमेरिका को धमकी दी है कि उसके सुसाइड बॉम्‍बर्स और एक्‍सप्‍लोसिव्‍स से भरी गाड़‍ियां अमेरिका में तबाही मचाने को तैयार हैं।

इस वीडियो में जलते हुए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के बाद ओसामा बिन लादेन की फोटो दिखाई गई है। साथ ही लादेन का वह बयान भी है जिसमें उसने कहा था कि वह हर मुस्लिम अमेरिकियों, यहूदियों और ईसाइयों से नफरत करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+