जाने-माने पत्रकार अरुण साधु का मुंबई में निधन
मुंबई। जाने-माने पत्रकार अरुण साधु का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी उम्र 76 वर्ष थी और वह कार्डियोमायोपैथी से लंबे समय से जूझ रहे थे। साधु ने हिंदी, मराठी और अंग्रेजी भाषाओं में तमाम लेख लिखे हैं। अपने उपन्यास सिंहासन और दिनांक के लिए साधु काफी विख्यात हुए थे।

साधु कार्डियोमायोपैथी से लंबे समय से जूझ रहे थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के प्रभारी डॉ. जयश्री मोंडकर ने बताया कि भर्ती के बाद साधु की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी, जिसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए वेंटीलेटर पर भी रखा गया था। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
अरुण साधु को भारतीय भाषा परिषद, एनसी केलकर व आचार्य अत्रे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने कई लघु कहानियां लिखी थी, इसके अलावा उन्होंने शिवसेना के उदय, वियतनाम युद्ध, चीन की क्रांति के बारे में भी लिखा था।












Click it and Unblock the Notifications