एक साथ मार्च नहीं करेंगे उत्तर- दक्षिण कोरिया

उत्तर और दक्षिण कोरिया
Reuters
उत्तर और दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में शुक्रवार से शुरू हो रहे विंटर पैरालंपिक के उद्घाटन सत्र में उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया एक साथ मार्च नहीं करेंगे.

उत्तर कोरिया चाहता था कि दोनों देशों के बीच का विवादित क्षेत्र एकीकृत झंडे पर दर्शाया जाए लेकिन दक्षिण कोरिया ने इससे इंकार कर दिया है.

इसके पहले 9 फरवरी को विंटर ओलिंपिक खेलों की शुरुआत के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ियों ने एक झंड़े पीछे मार्च किया था.

इसे दोनों देशों के बीच आपसी सामंजस्य के रूप में देखा गया था. इसके बाद दोनों देश शिखर सम्मेलन के लिए भी राजी हुए थे.

इस सम्मेलन में दोनों देशों के बीच तनाव कम कैसे हो, इस पर चर्चा होने की संभावना है.

उत्तर और दक्षिण कोरिया
EPA
उत्तर और दक्षिण कोरिया

क्यों नहीं बनी सहमति?

दक्षिण कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहैप ने दक्षिण कोरिया पैरालंपिक समिति के हवाले से गुरुवार को बताया, "उत्तर कोरिया के साथ बातचीत के बाद दोनों देशों ने उद्घाटन सत्र में एक साथ मार्च नहीं करने का फैसला किया है."

साझे झंडे में सफेद बैकग्राउंड में दोनों देशों का नक्शा एक साथ नीले रंग में दिखाया गया है.

समिति का कहना है कि उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया के डोडको द्वीप को अपने झंडे में दर्शाना चाहता था, जिसे जापान अपने झंडे में दिखाता है.

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय पैरालिंपिक कमिटी की सिफारिशों के मुताबिक खेल आयोजनों का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए.

उत्तर और दक्षिण कोरिया
EPA
उत्तर और दक्षिण कोरिया

अलग करेंगे मार्च

दक्षिण कोरिया की पैरालंपिक समिति का कहना है कि दोनों देशों ने एक-दूसरे के रूख़ का सम्मान और अलग-अलग मार्च करने का फैसला किया है.

विंटर ओलिंपिक के दौरान दोनों देशों के बीच नरमी को स्पष्ट रूप से देखा गया था जब दोनों ने संयुक्त महिला आइस हॉकी टीम मैदान में उतारी थी.

समारोह के दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जंग भी शामिल हुई थीं.

दक्षिण कोरिया का एक दल अमरीका जा रहा है और यह उम्मीद है कि वो किम जोंग उन के संदेश को वहां पहुंचाएंगे.

उत्तर कोरिया-अमरीका के 'खेल' में फंसा दक्षिण कोरिया

उत्तर कोरिया, अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार है: दक्षिण कोरिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+