रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन को नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने भेजा खास मैसेज

प्‍योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन को द्वितीय विश्‍व युद्ध के 75 साल पूरे होने के मौके पर एक खास संदेश भेजा है। किम जोंग उन ने भरोसा जताया है कि दोनों देश आने वाले समय में और करीब आएंगे। आपको बता दें कि रूस ने किम जोंग को द्वितीय विश्‍व युद्ध के वॉर मेडल से सम्‍मानित किया है। प्‍योंगयांग में स्थित रूसी दूतावास की तरफ से कहा गया है कि नाजी जर्मनी पर जीत के 75 साल पूरे होने के मौके पर किम को इस सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया है।

kim-jong-un-putin.jpg

किम जोंग उन जाने वाले थे रूस

नॉर्थ कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्‍यूज एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि किम जोंग उन ने कहा है कि दोनों देशों के दोस्‍ताना रिश्‍ते आने वाले समय में इसी तरह से आगे बढ़ते रहेंगे और इनमें और विकास होगा। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई है कि पुतिन कोरोना वायरस महामारी पर जीत हासिल कर सकेंगे। प्‍योंगयांग में स्थित रूसी दूतावास की तरफ से पिछले दिनों बताया गया था कि द्वितीय विश्‍व युद्ध के दौरान जान गंवाने वाले सोवियत नेताओं की स्‍मृति को कोरियाई सीमा में सहेजकर रखने में किम के प्रयासों को पहचान देने के मकसद से मेडल रूस की तरफ से उन्‍हें सम्‍मानित किया गया है। पिछले वर्ष पुतिन ने किम जोंग उन को मॉस्‍को इनवाइट किया था। नौ मई को रूस में द्वितीय विश्‍व युद्ध के 75 साल पूरे होने के मौके एक परेड का आयोजन होना था। इस परेड के लिए ही किम, मॉस्‍को जाने वाले थे। मगर पिछले माह कोरोना वायरस महामारी की वजह से इसे कैंसिल कर दिया गया था। हालांकि साल 2015 में किम ने रूस की तरफ से आए इसी तरह के एक आमं‍त्रण को मानने से इनकार कर दिया था। किम ने उस समय घरेलू मसलों का हवाला दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+