क्या कोमा में चले गए हैं उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन? हालत को लेकर उठे कई सवाल
नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की सेहत को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। दरअसल 12 अप्रैल को किम जोंग उन की हार्ट सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से ही किम जोंग की सेहत के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस तरह की कई रिपोर्ट सामने आई है कि किम जोंग का ऑपरेशन सफल नहीं रहा है। ऑपरेशन के बाद किम जोंग की तस्वीर या उसका कोई बयान सामने नहीं आया है, जिसकी वजह से अलग-अलग अटकलें लग रही हैं।
Recommended Video

ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ी
तमाम रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग उन की मौत हो चुकी है। हालांकि इसकी स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन यह साफ है कि किम जोंग उन की तबीयत ठीक नहीं है हार्ट ऑपरेशन के बाद से किम जोंग उन कोमा में है। रिपोर्ट के अनुसार चीन के मेडिकल एक्सपर्ट को किम जोंग उन के इलाज के लिए नॉर्थ कोरिया भेजा गया था। लेकिन पिछले दो हफ्ते से उन्हें अभी तक देखा नहीं जा सका है। अटकलों का बाजार इसलिए भी गर्म है क्योंकि किम जोंग उन अपने दादा किम Il-सुंग के जन्मदिन के अहम मौके पर भी लोगों के सामने नहीं आ सका। अहम बात यह है कि किम Il-सुंग नॉर्थ कोरिया की स्थापना की थी।

ऑपरेशन के बाद हुई मौत
माना जा रहा है कि किम जोंग उन की तबीयत काफी खराब है, जिसकी वजह से 12 अप्रैल को उसका ऑपरेशन किया गया था। इसके अलावा इस तरह की भी अपुष्ट खबरें सामने आई थी कि किम जोंग उन के भीतर स्टेंट डालने की प्रक्रिया विफल हो गई क्योंकि डॉक्टर के हाथ काफी कांप रहे थे। हॉन्गकॉन्ग के एक वरिष्ठ पत्रकार ने दावा किया है कि किम की मौत हो चुकी है। इसके लिए उन्होंने एक पुख्ता सूत्र का हवाला भी दिया है, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी है। शुक्रवार को दक्षिण कोरिया सरकार के सूत्र ने कहा कि उनका मानना है कि किम जिंदा है और जल्द ही लोगों के सामने आएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी शुक्रवार को कहा था कि किम जोंग को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई है, मुझे लगता है वह गलत है।

कौन है किम
बता दें कि किम का जन्म 8 जनवरी 1982 को हुआ था। लेकिन दक्षिण कोरिया की खुफिया अधिकारियों का मानना है कि उसका जन्म 1982 के बाद हुआ था। स्विस स्कूल के रिकॉर्ड के अनुसार किम का जन्म 5 जुलाई 1094 को हुआ था। किम जोंग की लंबाई 5'7 फीट है। वह नॉर्थ कोरिया का तानाशाह है। किम जोंग ने जर्मन, अंग्रेजी भाषा की जानकारी है। सिंगापुर में किम ने पिछले वर्ष अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। किम के दो भाई बहन है, बड़े भाई का नाम किम जोंग-चुल है, जबकि बहन का नाम किम यो जोंग है।












Click it and Unblock the Notifications